Hindi Newsविदेश न्यूज़What if Putin picks up Zelensky Indian American Congressman Ro Khanna takes a dig at Trump over Maduro campaign
अगर पुतिन जेलेंस्की को उठा लें फिर? मादुरो अभियान को लेकर भारतवंशी सांसद का ट्रंप पर तंज

अगर पुतिन जेलेंस्की को उठा लें फिर? मादुरो अभियान को लेकर भारतवंशी सांसद का ट्रंप पर तंज

संक्षेप:

ट्रंप द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ चलाए गए अभियान की भारत वंशी सांसद रो खन्ना ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने अपने समर्थकों को धोखा दिया है। वह एक बार फिर से विदेशी में हमला करने पहुंच गए।

Jan 03, 2026 09:55 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर यूएस आर्मी ने वेनेजुएला के ऊपर हमला करके वहां के राष्ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर यूएस कानून के तहत केस चलाने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क लाया जा रहा है। ट्रंप के इस फैसले की कई लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोगों ने इसे अंतर्राष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद भारतवंशी रो खन्ना ने भी ट्रंप के इस कदम की आलोचना की है। उन्होंने ट्रंप के इस फैसले को युद्ध को भड़काने वाला करार देते हुए अमेरिकी नागरिकों से आग्रह किया कि वह इसके खिलाफ खड़े हों।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खन्ना ने ट्रंप को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि आज ट्रंप ने अपने मागा समर्थकों को भी धोखा दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर खन्ना ने लिखा, "डोनाल्ड ट्रम्प ने आज वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन के लिए अपनी मर्जी से युद्ध छेड़कर अपने MAGA समर्थकों को धोखा दिया है। हम इराक, अफगानिस्तान और लीबिया में चल रहे बेतुके युद्धों के खिलाफ मतदान करते रहते हैं। लेकिन हमारे राष्ट्रपति सैन्यवाद के प्रति समर्पित विदेश नीति के एक गुट के आगे झुक जाते हैं। वे हमें विदेशों में संघर्षों में उलझाते हैं, जबकि घर पर अमेरिकियों के लिए अच्छी नौकरियों की कमी और बढ़ती महंगाई को नजर अंदाज करते हैं।"

खन्ना ने शी जिनपिंग के ताइवान के खिलाफ अभियान और पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ अभियान को लेकर भी ट्रंप को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि अगर वह देश ऐसा कुछ करें, तो फिर अमेरिका क्या करेगा? उन्होंने लिखा, "अगर शी जिनपिंक ताइवान के लाई को पकड़ना चाहें या फिर पुतिन यूक्रेन में घुसकर जेलेंस्की को पकड़ने की कोशिश करें तब हम क्या करेंगे? समय की मांग है कि अमेरिकी जनता रक्षा बजट में होने वाले भारी खर्च और युद्ध भड़काने की नीतियों के खिलाफ एकजुट हो। हमें ऐसे राजनेताओं की ज़रूरत है जो वाशिंगटन और हमारे संस्थापकों की सलाह मानें और हमारे लोगों के लिए रोज़गार, स्वास्थ्य सेवा, बाल देखभाल और शिक्षा में निवेश करें।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।