जेल में रेप की धमकी, ईरानी शासन का विरोध करने वाली जुड़वां बहनें आज किस हाल में

लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
Follow us on Google News
share

ईरान आज अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। बहुत ज्यादा वक्त नहीं बीता, जब यहां पर ईरानी शासन के खिलाफ आवाजें उठ रही थीं। इन आवाजों को दबाने के लिए ईरानी सत्ता ने बल प्रयोग किया था।

Iran Protesters
ईरानी बहनों के खिलाफ हो रहा है जुल्म।

ईरान आज अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। बहुत ज्यादा वक्त नहीं बीता, जब यहां पर ईरानी शासन के खिलाफ आवाजें उठ रही थीं। इन आवाजों को दबाने के लिए ईरानी सत्ता ने बल प्रयोग किया था। इसी दौरान दो जुड़वां बहनों को जेल में डाला गया था। उस वक्त उनकी उम्र 15 साल की थी। आज दोनों बहनें 19 साल की हैं। दोनों जेल में हैं और वहां पर उन्हें बुरी तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। इनके नाम हैं, तारानेह रहीमी और रोमिना रहीमी। दोनों को 25 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था तो वह हाईस्कूल में पढ़ रही थीं। उस दौरान बीच रात दो मास्क लगाए व्यक्तियों ने उनके घर से उन्हें उठा लिया था।

बेटियों की पहचान नहीं हो पाई

जानकारी के मुताबिक रहीमी सिस्टर्स को उठाने वालों को ईरानी गार्ड्स ने भेजा था। चार महीनों तक उनके परिजनों को पता नहीं था कि उन्हें रखा कहां गया था। रहीमी बहनों की मां, मर्जीह नूरमोहम्मदी ने उन्हें अस्पतालों से लेकर तमाम सरकारी जगहों पर ढूंढा। काफी बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटियों को इसफाहान के जेल में बंद किया गया है। आखिर मई में उन्हें अपनी बेटियों से मिलने इजाजत मिली। जानकारी के मुताबिक इस दौरान वह अपनी बेटियों को पहचान ही नहीं पाई, क्योंकि उनके चेहरे पर काफी चोटें थीं और यह सूजा हुआ था। अमेरिका के ऊटा में रहने वाले रहीमी सिस्टर्स के कजिन, मसूद नूरमोहम्मदी ने बताया कि उनकी कुहनियां और पैर टूटे हुए थे। मसूद नूरमोहम्मदी के मुताबिक जेल में, उसकी बहनों को बाल पकड़कर खींचा जाता है। उन दोनों को वहां पर बुरी तरह से प्रताड़ित किया जाता है। इसके अलावा उन्हें एक ऐसी बैरक में रखा गया है, जिसमें कोई और नहीं है।

दोनों बहनों के बड़े-बड़े थे सपने

इन दोनों बहनों के सपने भी काफी बड़े-बड़े थे। तारानेह रहीमी का सपना था कि वह बड़ी होकर घोड़ों का अस्तबल खोलेगी। उसने कोर्ट में बताया कि उसे बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया गया है। इसके अलावा उससे जबर्दस्ती कबूलनामा भी लिखवाया गया। इसके अलावा उसे यह भी धमकी दी गई कि उसके बहन का रेप कर दिया जाएगा। परिवार के मुताबिक जेल के गार्डों ने तारानेह को धमकी दी थी कि अगर वह कबूलनामे पर दस्तखत नहीं करेगी तो वह उसके सामने रोमिना का रेप कर देंगे। रहीमी सिस्टर्स की मां को उनकी सुनवाई में भी शामिल होने की इजाजत नहीं थी। इतना ही नहीं, परिवार के सामने इस बात का भी सबूत नहीं रखा गया कि दोनों बहनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान किस तरह की हिंसा की थी।

अब तक 500 लोगों को फांसी

जब आठ और नौ जनवरी में ईरान में लाखों लोग सड़कों पर उतरे थे तो तारानेह और रोमिला ने भी इन प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था। करीब एक महीने बाद, दोनों को उनके घर से ले जाया गया और उनके सिर पर बैग रख दिए गए। रोमिना सिस्टर्स के भाई को लगता है कि तारानेह की मौत की सजा शायद अन्य प्रदर्शनकारियों को डराने के लिए भी दी जा रही है। उसने कहाकि अधिकारियों का मकसद यह संदेश देना हो सकता है कि कोई भी प्रदर्शन करने के लिए सजा पा सकता है। इस साल फरवरी में अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने 500 से अधिक लोगों को फांसी दी है। फांसी पाने वालों में 16 महिलाएं भी शामिल हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़जेल में रेप की धमकी, ईरानी शासन का विरोध करने वाली जुड़वां बहनें आज किस हाल में