हम वेनेजुएला से युद्ध नहीं कर रहे, 30 दिन में चुनाव नहीं होंगे; क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
मादुरो पर नार्को-आतंकवाद और कोकीन तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। न्यूयॉर्क में पूछताछ के दौरान मादुरो ने सभी आरोपों से इनकार किया और खुद को अब भी वेनेज़ुएला का वैध राष्ट्रपति बताया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को साफ किया कि वेनेजुएला में अगले 30 दिनों के भीतर नए चुनाव नहीं कराए जाएंगे। उनका कहना है कि देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए पहले स्थिरता लाना जरूरी है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिकी सशस्त्र बलों ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोस मादुरो को उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया।
एनबीसी न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वेनेज़ुएला में फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं है। उन्होंने कहा- हमें पहले देश को ठीक करना होगा। ऐसी स्थिति में चुनाव नहीं हो सकते। लोग मतदान ही नहीं कर पाएंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि वेनेज़ुएला को स्वस्थ होने में समय लगेगा और इसके लिए अमेरिका भूमिका निभाएगा।
मादुरो की गिरफ्तारी, सत्ता में अंतरिम सरकार
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो पर नार्को-आतंकवाद और कोकीन तस्करी जैसे गंभीर आरोप हैं। न्यूयॉर्क में पूछताछ के दौरान मादुरो ने सभी आरोपों से इनकार किया और खुद को अब भी वेनेज़ुएला का वैध राष्ट्रपति बताया। हालांकि, देश में उनकी अनुपस्थिति के बीच उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रीगेज को सोमवार को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिला दी गई।
तेल और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिकी भूमिका
ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल और ऊर्जा क्षेत्र को दोबारा खड़ा करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका तेल कंपनियों को बुनियादी ढांचे की मरम्मत में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा और संभव है कि उन्हें बाद में अमेरिकी सरकार या तेल राजस्व के जरिए भुगतान किया जाए। ट्रंप ने कहा- इसमें बहुत पैसा लगेगा। तेल कंपनियां पैसा लगाएंगी और फिर उन्हें भुगतान किया जाएगा।
हम वेनेजुएला से युद्ध नहीं कर रहे- ट्रंप
आलोचनाओं के बीच ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका वेनेजुएला के साथ युद्ध में नहीं है। उन्होंने कहा- हम ड्रग्स के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं। उन लोगों के खिलाफ जो ड्रग्स बेचते हैं और अपराधियों को हमारे देश में भेजते हैं। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका की इस पूरी कार्रवाई की निगरानी एक वरिष्ठ टीम करेगी, जिसमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर शामिल हैं।
आगे भी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि सहयोग में कमी आई तो अमेरिका दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं। संसद की अनुमति के बिना की गई कार्रवाई पर उठे सवालों को खारिज करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें राजनीतिक समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा- MAGA को यह पसंद है। MAGA मेरे हर कदम से खुश है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इन बयानों से साफ है कि वेनेजुएला को लेकर अमेरिका की रणनीति आने वाले समय में और आक्रामक हो सकती है, जबकि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया फिलहाल स्थगित रहने के संकेत मिल रहे हैं।

लेखक के बारे में
Amit Kumarडिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।
अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




