Hindi Newsविदेश न्यूज़What did Trump said about white house press secretary Karoline Leavitt
उनके होंठ रुकते ही नहीं हैं.., अपनी ही महिला अधिकारी के बारे में क्या बोल गए ट्रंप

उनके होंठ रुकते ही नहीं हैं.., अपनी ही महिला अधिकारी के बारे में क्या बोल गए ट्रंप

संक्षेप:

डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में यानी 2019 से 2021 के बीच लेविट असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी थीं। कांग्रेस इलेक्शन में हार का सामना करने के बाद उन्होंने जनवरी में वाइट हाउस कार रुख किया था और प्रेस सेक्रेटरी बनी थीं।

Dec 10, 2025 12:37 pm ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अपनी ही महिला अधिकारी को लेकर की गई टिप्पणी चर्चा में है। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केरोलाइन लेविट की तारीफ करते हुए 'होंठ जैसे मशीन गन' जैसी बातों का इस्तेमाल किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी ट्रंप उन्हें लेकर इस तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं। लेविट के नाम सबसे युवा प्रेस सचिव होने का रिकॉर्ड दर्ज है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रंप लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच वह लेविट का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, 'आज हम अपनी सुपरस्टार को लेकर आए हैं। केरोलाइन। वो शानदार हैं न?' ट्रंप के इस सवाल पर भीड़ शोर मचाकर प्रतिक्रिया देती है। इसके बाद ही वह उनके शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणियां करते हैं।

वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'जब वो टीवी पर जाती हैं, फॉक्स पर। मेरा मतलब है कि वो उन्हें दबाते हैं, दबाते हैं...। जब वह अपने इस खूबसूरत चेहरे के साथ खड़ी होती हैं और वो होंठ, जो रुकते ही नहीं है और मशीन गन की तरह चलते हैं।' ट्रंप इस बारे में बात करते हुए अजीब आवाजें भी निकालते हैं।

ट्रंप ने कहा, 'उन्हें (लेविट) को कोई डर नहीं है...। क्योंकि हमारी नीतियां सही हैं। हमारे पास फीमेल स्पोर्ट्स में मेल नहीं हैं...। हमें हर जगह ट्रांसजेंडर भेजने की जरूरत नहीं है। हमें अपनी सीमाएं खोलकर रखने की जरूरत नहीं है, जहां जेलों से हर जगह से दुनियाभर से लोगों को आने की अनुमति हो। ऐसे में उनके पास थोड़ा आसान काम है। मैं दूसरी तरह का प्रेस सचिव नहीं बनना चाहूंगा।'

अगस्त में ट्रंप ने कहा था, 'वही चेहरा है, वही दिमाग है, वही होंठ हैं और वो जिस तरह से चलते हैं। वो ऐसे हिलते हैं, जैसे कि कोई मशीन गन हों।' उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि किसी के पास केरोलाइन से अच्छी प्रेस सेक्रेटरी रही होगी।'

खास बात है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में यानी 2019 से 2021 के बीच लेविट असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी थीं। कांग्रेस इलेक्शन में हार का सामना करने के बाद उन्होंने जनवरी में वाइट हाउस कार रुख किया था और प्रेस सेक्रेटरी बनी थीं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।