
हम तो भारत को छोड़ पाकिस्तान के साथ आ जाएंगे, मगर ये दो देश...; नए ब्लॉक पर बांग्लादेश
बांग्लादेश के विदेश सलाहकार मोहम्मद तोहिद हुसैन के हवाले से लिखा है कि हमारे लिए यह संभव है कि हम पाकिस्तान के साथ चले जाएं। लेकिन नेपाल और भूटान जैसे देशों के लिए यह संभव नहीं है कि वे भारत को छोड़कर पाकिस्तान के साथ आ जाएं। बांग्लादेश के सलाहकार का यह बयान इशाक डार की टिप्पणी के बाद आया है।
दक्षिण एशियाई देशों के संगठन सार्क की 2014 के बाद से ही कोई मीटिंग नहीं हुई है। इस बीच बीते 11 सालों में काफी कुछ बदल गया है। बांग्लादेश में पिछले साल तख्तापलट हो गया था और तब से ही पूर्व पीएम शेख हसीना भारत में शरण लेकर रह रही हैं। 1971 में जिस बांग्लादेश के गठन में भारत ने योगदान दिया था। वहां अब कट्टरपंथियों के समर्थन वाले मोहम्मद यूनुस की सत्ता है और वह भारत से ज्यादा पाकिस्तान के करीब जाते दिख रहे हैं। यहां तक कि भारत से अलग सार्क जैसे एक नया संगठन भी बांग्लादेश और पाकिस्तान मिलकर खड़ा करना चाहते हैं। इनकी तैयारी है कि इसमें भारत की बजाय चीन को शामिल कर लिया जाए।
इससे भारत को घेरने में मदद मिलेगी। इसके अलावा चीन को साथ लेकर ताकत भी बढ़ाई जा सकेगी। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक अहमद डार ऐसी ही बात कह चुके हैं। इसके अलावा बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी संगबाद संस्था ने विदेश सलाहकार मोहम्मद तोहिद हुसैन के हवाले से लिखा है कि हमारे लिए यह संभव है कि हम पाकिस्तान के साथ चले जाएं। लेकिन नेपाल और भूटान जैसे देशों के लिए यह संभव नहीं है कि वे भारत को छोड़कर पाकिस्तान के साथ आ जाएं। बांग्लादेश के सलाहकार का यह बयान इशाक डार की टिप्पणी के बाद आया है।
इशाक डार ने कहा था कि बांग्लादेश, चीन के साथ मिलकर हम एक त्रिपक्षीय सहयोग शुरू कर रहे हैं। इसमें भविष्य में कुछ और देशों को भी शामिल किया जा सकता है। बांग्लादेशी एजेंसी के अनुसार हुसैन ने कहा कि डार ने एक बात कही है और भविष्य में हम लोग उस पर आगे बढ़ते हुए दिखेंगे। बता दें कि अगस्त में ही इशाक अहमद डार ने बांग्लादेश का दौरा किया था। 13 सालों के बाद ऐसा मौका था, जब किसी पाकिस्तानी नेता ने बांग्लादेश का दौरा किया था। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों में दो बार मोहम्मद यूनुस और शहबाज शरीफ की भी मुलाकात हो चुकी है। दरअसल शेख हसीना की सत्ता से विदाई के बाद से ही बांग्लादेश के तेवर बदले हुए हैं।

लेखक के बारे में
Surya Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




