
हिंदू था इसलिए झूठा प्रोपेगैंडा फैला दिया, बांग्लादेश में मोनी चक्रवर्ती की हत्या पर बोली यूनुस सरकार
नरसिंगदी जिले में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय किराना दुकान मालिक मोनी चक्रवर्ती की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी थी। मणि चारसिंदूर बाजार में किराना दुकान के मालिक थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि मणि जब दुकान बंद करके लौटते समय हमलावरों ने उन पर वार किया।
बांग्लादेश के नरसिंगदी जिले में हुई हिंदू युवक की हत्या को अंतरिम सरकार ने पारिवारिक झगड़ा बताया है। मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि उसके हिंदू होने के कारण झूठा प्रोपेगैंडा फैलाया गया। खास बात है कि बीते कुछ हफ्तों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की घटनाएं सामने आईं हैं। इसे लेकर भारत सरकार ने भी चिंता जाहिर की है और अंतरिम सरकार से इस पर विराम लगाने के लिए कहा है।
बांग्लादेशी न्यूज एजेंसी BSS यानी बांग्लादेश संगबाद संस्था के अनुसार, यूनुस के वरिष्ठ सहायक प्रेस सचिव फोयेज अहमद ने मोनी चक्रवर्ती की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और पीड़ित परिवार की शुरुआती जांच से पता चला है कि हत्या पारिवारिक विवाद और पुरानी कारोबारी रंजिश के चलते हत्या हुई है।
उन्होंने कहा, 'कुछ हालिया घटनाओं में चिंता के साथ देखा गया है कि गलत जानकारी फैलाएं जाने के चलते कुछ लोगों ने ऐसे काम करने की कोशिश या उकसावे में आए हैं, जिनके कारण सांप्रदायिक सद्भावना को नुकसान पहुंच सकता है।' उन्होंने कहा कि उसके हिंदू समुदाय से आने के कारण कई जगहों पर झूठा प्रोपेगैंडा फैलाया गया कि उसकी हत्या सांप्रदायिक हमले में हुई है।
उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि अगर ऐसी कोई घटना चिंता की वजह बनती है, तो ऐसे लोगों को बयान देने से पहले जांच कर लेनी चाहिए। और अगर जरूरत पड़े, तो मौके पर पहुंचकर जांच करें कि कोई सांप्रदायिक पहलू है या नहीं।' उन्होंने कहा कि बगैर तथ्यों की जानकारी के झूठी बातें फैलाने से सामाजिक और सांप्रदायिक सद्भावना कमजोर हो सकती है।
किसी से कोई विवाद नहीं
नरसिंगदी जिले के पलाश उपजिला के चारसिंदूर बाजार में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय किराना दुकान मालिक मोनी चक्रवर्ती की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी थी। पीटीआई भाषा से बातचीत में चक्रवर्ती के एक करीबी दोस्त राजेंद्र चौहान ने बताया कि वह इलाके में काफी सम्मानित व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई ज्ञात विवाद नहीं था।
उन्होंने कहा, 'अभी हमारे पास बोलने की हिम्मत नहीं है। वह इतने अच्छे इंसान थे कि यह सोचना भी नामुमकिन है कि उनका कोई दुश्मन हो सकता था।' उन्होंने हत्या के पीछे किसी भी धार्मिक मकसद या चरमपंथी समूहों की संलिप्तता से इनकार किया।
मणि चारसिंदूर बाजार में किराना दुकान के मालिक थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि मणि जब रात में दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार एवं स्थानीय रूप से निर्मित हथियार से वार किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि मणि की मौके पर ही मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




