Hindi Newsविदेश न्यूज़We returned empty handed Pakistan was defeated by Afghanistan; peace talks ended
हम खाली हाथ लौट आए, अफगानिस्तान के सामने पस्त हो गया पाकिस्तान; बेनतीजा रह गई शांति वार्ता

हम खाली हाथ लौट आए, अफगानिस्तान के सामने पस्त हो गया पाकिस्तान; बेनतीजा रह गई शांति वार्ता

संक्षेप:

इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तीसरे चरण की वर्ता भी बेनतीजा रही । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ा है और अब अगले चरण की वार्ता की कोई उम्मीद नहीं है।

Nov 08, 2025 11:41 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता एक बार फिर बेनतीजा ही खत्म हो गई है। दोनों देशों के बीच तीसरे दौर की शांति वार्ता तुर्किए और कतर की मध्यस्थता में इस्तांबुल में चल रही थी। पाकिस्तान का कहना था कि वह आतंकवाद के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। हालांकि अफगानिस्तान ने उससे तहरीक-ए-तालिबान पर लगाम लगाने जैसा कोई भी वादा लिखित तौर पर नहीं किया है। अफगानिस्तान का कहना है कि वह अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद लिए नहीं होने देता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत खत्म हो गई है और चौथे चरण की वार्ता को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। बता दें कि गुरुवार को दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हुई थी। पाकिस्तान चाहता था कि अफगानिस्तान लिखित में दे कि वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ ऐक्शन लेगा। ख्वाजा आसिफ ने तुर्की और कतर को मध्यसत्थता और तनाव को कम करवाने के लिए धन्यवाद दिया है।

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अफगानिस्तान उनकी बात मानने को तैयार था लेकिन लिखित में समझौता करने के तैयार नहीं हुआ। आसिफ ने कहा कि मध्सत्थता करने वाले देशों ने अपनी तरफ से प्रयास में कोई कमी नहीं छोड़ी। ख्वाजा आसिफ ने कहा, अगर वे आशावादी होते तो हमें रुकने के लिए कहा होता। हमें खाली हाथ लौटना पड़ा और इससे पता लगता है कि काबुल से वे भी निराश हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का स्टैंड अब भी बदला नहीं है।

पिछले महीने खुले सीमा विवाद के कारण इस्लामाबाद और काबुल के बीच उत्पन्न तनाव को कम करने के लिए इस्तांबुल में तीसरे दौर की वार्ता शुरू हुई थी। इससे पहले, 19 अक्टूबर को दोहा और 25 अक्टूबर को इस्तांबुल में हुई दो दौर की वार्ताओं में दोनों पक्ष विवादास्पद मुद्दों पर सहमति बनाने में विफल रहे थे।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 11 से 15 अक्टूबर के बीच हुई झड़पों में दोनों पक्षों ने मानव क्षति की पुष्टि की थी। हालांकि, एक अस्थायी संघर्ष विराम के बाद स्थिति को काबू में लाया गया था। इस संघर्ष विराम को बढ़ा दिया गया था और यह अब तक लागू है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।