यह हमें बिल्कुल स्वीकार नहीं, टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में कनाडा

लाइव हिन्दुस्तान, टोरंटो
Follow us on Google News
share

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश आठ सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी टैरिफ लगाएगा। कनाडा के इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद और बढ़ गया है।

Canada’s Prime Minister Mark Carney
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के रवैये से नाखुश हैं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी।

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को कहा कि उनका देश आठ सितंबर से अमेरिका से आने वाले सामान पर जवाबी टैरिफ लगाएगा। कनाडा के इस कदम से दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद और बढ़ गया है। बता दें कि अमेरिका ने कनाडा के करीब दो करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। शुक्रवार देर रात वॉशिंगटन में दोनों देशों के बीच आखिरी कोशिश के तौर पर जारी वार्ता भी विफल हो गई।

क्या बोले कनाडा के प्रधानमंत्री

कार्नी ने कहा कि कनाडा भी उतनी ही राशि का जवाबी शुल्क लगाएगा। यह शुल्क स्टील, डेयरी उत्पादों, घरेलू उपकरणों, कृषि उपकरणों, कागज और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर लगाया जाएगा। कार्नी ने कहाकि किन-किन उत्पादों पर शुल्क लगाया जाएगा, इसका विवरण आने वाले दिनों में दिया जाएगा। ओटावा में कार्नी ने यह भी बताया कि अगर अमेरिका अपने शुल्क में बड़ी कटौती करता तो कनाडा स्टील, एल्युमीनियम और वाहनों पर लगाए गए अपने बाकी जवाबी शुल्क हटाने के लिए तैयार था।

इससे कनाडा ने अपेक्षा के अनुरूप प्रगति के अभाव में अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता स्थगित कर दी। साथ ही वार्ताकारों को वापस बुला लिया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने साथ ही 21-22 अगस्त की आधी रात से कनाडाई सामान पर प्रस्तावित 50 प्रतिशत आयात शुल्क का जवाब डॉलर के बदले डॉलर के आधार पर देने की धमकी दी है।

बयान में क्या कहा गया

बयान में कहा गया है कि हाल के हफ्तों में, हमने अमेरिका के साथ दुनिया में सबसे बेहतर समझौते की स्थिति हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की थी। हालांकि, यह प्रगति कनाडाई लोगों के लिए हमारे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं रही। इसलिए, आज (शुक्रवार) शाम मैंने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ताओं को निलंबित करने का निर्णय लिया है और कनाडा के वार्ताकारों को ओटावा लौटने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित शर्तों में अंतिम समय पर किये गये बदलाव अनुचित और आर्थिक रूप से अव्यावहारिक थे। इससे किसी भी संभावित समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गये।

कार्नी ने कहाकि अमेरिका ने शुक्रवार-शनिवार की आधी रात से लगभग 28 अरब कनाडाई डॉलर मूल्य के कनाडा के सामानों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहाकि कनाडा अपने श्रमिकों और व्यवसायों की सुरक्षा के लिए इन आयात शुल्क का डॉलर-के-बदले-डॉलर आधार पर जवाब देगा। कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहाकि आने वाले दिनों में सरकार देश के श्रमिकों और उद्यमों की सहायता के लिए अतिरिक्त उपायों की घोषणा करेगी। ये उपाय पिछले 18 महीनों में प्रदान की गयी लगभग 25 अरब डॉलर की सहायता के अतिरिक्त होंगे।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़बिल्कुल स्वीकार नहीं, टैरिफ पर ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में कनाडा