
Video: ढाका यूनिवर्सिटी में एस्केलेटर बना 'स्वर्ग की सीढ़ी', आउट ऑफ कंट्रोल स्पीड देख कूदने लगे छात्र
Viral Video: 16 सेकंड का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में छात्र एस्केलेटर की डरावनी स्पीड से संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
अक्सर हम मॉल्स या मेट्रो स्टेशनों में एस्केलेटर का इस्तेमाल करते हैं। कल्पना कीजिए कि अगर यही एस्केलेटर आपकी अपेक्षा से कहीं ज्यादा तेज स्पीड से चलने लगे तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला बांग्लादेश की राजधानी ढाका से सामने आया है। यहां BRC यूनिवर्सिटी के कैंपस में तकनीकी खराबी की वजह से एक एस्केलेटर अचानक बहुत तेज रफ्तार से चलने लगा, जिससे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि यह घटना यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर एस्केलेटर पर मौजूद कई छात्रों के साथ हुई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एस्केलेटर अचानक कंट्रोल से बाहर हो जाता है। इसके बाद वहां चीखें और भगदड़ मच जाती है। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही एस्केलेटर निचली मंजिल पर पहुंचता है, छात्र जल्दबाजी में उससे उतरकर भागने लगते हैं।
16 सेकंड का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में छात्र एस्केलेटर की डरावनी स्पीड से संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एस्केलेटर पर सवार लोगों और आसपास खड़े दर्शकों दोनों की ओर से जोर-जोर से चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आ गया। यूजर्स ने कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था और इस तकनीकी खराबी पर चिंता जताई है। हालांकि, अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इस खराबी के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




