खाड़ी देशों में फिर भड़का युद्ध? कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने कर दिया हमला

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share

कुवैती सैन्य अधिकारियों ने नागरिकों और प्रवासियों को सख्त हिदायत दी है कि वे इंटरसेप्शन के बाद गिरने वाले किसी भी मलबे, छर्रों या अज्ञात वस्तुओं के पास न जाएं, क्योंकि ये खतरनाक और जानलेवा हो सकते हैं।

खाड़ी देशों में फिर भड़का युद्ध? कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने कर दिया हमला

अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव और अधिक गहरा गया है। ईरान ने कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। बुधवार को कुवैत ने भी बताया कि देश के कई हिस्सों में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने के बाद उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोनों को इंटरसेप्ट किया है। कुवैत की सेना के जनरल स्टाफ ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि नागरिकों द्वारा सुनी गई आवाजें हवाई रक्षा इकाइयों द्वारा दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को नष्ट किए जाने के कारण हुई थीं।

कुवैत की सेना ने अपने बयान में कहा, "कुवैत का एयर डिफेंस सिस्टम इस समय दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन हमलों का मुकाबला कर रहा है। सेना का जनरल स्टाफ स्पष्ट करता है कि यदि धमाकों की आवाजें सुनाई देती हैं तो वे दुश्मन के हमलों को रोकने वाले एयर डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई का परिणाम हैं।"

मलबे से दूर रहने की चेतावनी

कुवैती सैन्य अधिकारियों ने नागरिकों और प्रवासियों को सख्त हिदायत दी है कि वे इंटरसेप्शन के बाद गिरने वाले किसी भी मलबे, छर्रों या अज्ञात वस्तुओं के पास न जाएं, क्योंकि ये खतरनाक और जानलेवा हो सकते हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने जनता से अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो वे तुरंत 112 आपातकालीन हॉटलाइन पर अधिकारियों को सूचित करें। प्रवक्ता ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचना चैनलों पर भरोसा करने तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

ईरान का दावा- अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी (IRIB) ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य प्रतिष्ठानों पर यह हमला किया गया है। ईरान के अनुसार, यह कार्रवाई फारस की खाड़ी, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और केश्म द्वीप पर अमेरिका द्वारा की गई शत्रुतापूर्ण कार्रवाइयों का बदला है। कुवैत में अमेरिकी ठिकानों को कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। कुवैत की सेना पूरे देश में हाई अलर्ट पर है और स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।