जयशंकर पहुंचे यूक्रेन और रूस ने कर दिया शाहेद ड्रोन से हमला; जेलेंस्की बोले- हमने बचा लिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि जिस वक्त वह और जयशंकर कीव में थे उसी समय रूस ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी वायुसेना ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बचा लिया है।

s jaishankar
यूक्रेन बोला, रूस के हमले से भारतीय प्रतिनिधिमंडल को बचाया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों यूक्रेन की यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए भारत हर संभव मदद करने को तैयार है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि जयशंकर की यात्रा के दौरान ही रूस ने शाहेद ड्रोन से कीव पर हमला कर दिया। इसके बाद यूक्रेन की वायुसेना के कॉम्बेट एविएशन ने ड्रोन को मार गिराया और भारतीय प्रतिनिधिमंडल सुरक्षित बच गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर हमारे साथ कीव में थे तभी रूस ने शाहेद ड्रोन से हमला किया। रूस ने इसे ईरान की मदद से बनाया है।

कितने खतरनाक होते हैं शाहेद ड्रोन

शाहेद ड्रोन ईरान बनाता है। रूस इनका बड़ा खरीदार है और यूक्रेन में बम बरसाने के लिए इसका इस्तेमाल करता है। ईरान की शाहेद एविएशन इंडस्ट्रीज ने इस ड्रोन को विकसित किया है। खास बात यह है कि यह ड्रोन टारगेट से टकराने के बाद फटते हैं और बड़ा विस्फोट करते हैं। इसकी रेंज 1000 से 2500 किलोमीटर तक है। इसके अलावा ये ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं और रफ्तार 200 मील प्रतिघंटे की रहती है। ऐसे में इन्हें देखना भी मुश्किल हो जाता है।

जयशंकर ने यूक्रेन को दिया भरोसा

विदेश मंत्री ने यूक्रेन को भरोसा दिया है कि युद्ध खत्म करने को लेकर वह हर तरह की मदद करने को तैयार हैं।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कीव में अपने यूक्रेनी समकक्ष आंद्री सिबिहा के साथ व्यापक बातचीत की। बातचीत के बाद सिबिहा के साथ एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में जयशंकर ने कहा, ''भारत ने हमेशा यही कहा है कि यह दौर युद्ध का नहीं है और समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकलेंगे।''

जयशंकर ने कहा, ''संघर्ष के हर गुजरते दिन का मतलब है और ज़्यादा मौतें और और ज़्यादा तबाही। जाहिर है, इसका समाधान शामिल पक्षों को ही निकालना है। लेकिन, अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम तैयार हैं।' भारत बातचीत और कूटनीति के जरिए रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की अपील करता रहा है।

जयशंकर ने बाद में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ करने पर यूक्रेन के विदेश मंत्री के साथ हुई अपनी चर्चा से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा, ''हमारी बातचीत जारी संघर्ष को खत्म करने के तरीकों पर केंद्रित थी।'' उन्होंने पहले ही कहा था कि वह (यूक्रेन के) राष्ट्रपति तक प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुभकामनाएं और बधाई संदेश पहुंचाएंगे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़‘हमने बचा लिया’, जयशंकर पहुंचे यूक्रेन और रूस ने कर दिया शाहेद ड्रोन से हमला