Hindi Newsविदेश न्यूज़volodymyr zelensky wants to kidnap chechen leader appeals donald trump
मादुरो की तरह किसे किडनैप कराना चाहते हैं वोलोदिमीर जेलेंस्की, बोले- पुतिन को मिलेगा सबक

मादुरो की तरह किसे किडनैप कराना चाहते हैं वोलोदिमीर जेलेंस्की, बोले- पुतिन को मिलेगा सबक

संक्षेप:

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि चेचेन के नेता रमजान कादिरोव को अगवा कर लिया जाए तो शांति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी। जेलेंस्की ने कहा कि इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त संदेश जाएगा।

Jan 08, 2026 01:29 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मॉस्को
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी फोर्सेज ने राजधानी काराकस से अगवा कर लिया था। उन्हें अब पत्नी समेत अमेरिका में रखा गया है, जहां उनके खिलाफ नारको टेररिज्म फैलाने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका से अलग ही मांग कर दी है। उनका कहना है कि रूस के स्वायत्त क्षेत्र चेचेन में अमेरिका हमला करे और वहां की सरकार के मुखिया रमजान कादिरोव को अगवा कर ले तो काफी शांति हो जाएगी। जेलेंस्की ने कहा कि इससे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त संदेश जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेलेंस्की ने कहा कि हमारे सहयोगी पश्चिमी देशों को रूस पर ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाना चाहिए। इससे यूक्रेन के साथ चल रही रूस की जंग को खत्म करने में मदद मिलेगी। यूक्रेन के नेता ने कहा कि कादिरोव को अगवा कर लिया जाए तो फिर रूस से वार्ता करने में आसानी होगी। ऐसी स्थिति में युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत तेज होगी और किसी नतीजे तक पहुंच सकेगी। जेलेंस्की ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अगवा करने के डोनाल्ड ट्रंप के कदम का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यही सही फैसला था, जिससे वेनेजुएला के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

कादिरोव को अगवा किया तो पुतिन भी समझ जाएंगे

यूक्रेन के लीडर ने कहा कि पूरी दुनिया परिणाम देख सकती है। अमेरिकियों ने तुरंत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। यदि ऐसा ही कोई ऑपरेशन कादिरोव के खिलाफ किया जाए तो फिर शायद व्लादिमीर पुतिन भी समझौते के बारे में विचार करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि चेचेन के नेता वार्ता में बाधा बन रहे हैं। यह जरूरी है कि उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जाए। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता अब अंतिम पड़ाव पर है और कभी भी जंग रुक सकती है। लेकिन अब तक ऐसा कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।