यूक्रेन युद्ध कैसे रुकेगा? पुतिन बोले- ट्रंप के साथ निष्पक्ष तरीकों को लेकर हुई चर्चा

Aug 16, 2025 10:28 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

पुतिन ने इस शिखर सम्मेलन को बेहद उपयोगी करार दिया, जैसा कि क्रेमलिन की ओर से प्रकाशित तस्वीरों में दिखाया गया। इस मुलाकात को दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संकट के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

यूक्रेन युद्ध कैसे रुकेगा? पुतिन बोले- ट्रंप के साथ निष्पक्ष तरीकों को लेकर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात में यूक्रेन संघर्ष पर बातचीत की। युद्ध को समाप्त करने को लेकर निष्पक्ष तरीकों पर चर्चा हुई। यह बयान पुतिन ने मॉस्को में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिया, जो अलास्का में ट्रंप के साथ उनकी बातचीत के एक दिन बाद हुई। पुतिन ने इस शिखर सम्मेलन को बेहद उपयोगी करार दिया, जैसा कि क्रेमलिन की ओर से प्रकाशित तस्वीरों में दिखाया गया। इस मुलाकात को दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन संकट के समाधान की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सोमवार को वाशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इससे पहले, ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए पुतिन के साथ अलास्का में शिखर बैठक की थी, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही और कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच कोई सहमति नहीं बन सकी। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने कहा कि युद्ध को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका युद्ध विराम नहीं, बल्कि समग्र शांति समझौता है।

युद्ध विराम का आह्वान

ट्रंप और यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगी किसी भी वार्ता से पहले युद्ध विराम का आह्वान कर रहे थे। जेलेंस्की ने कहा कि अलास्का में पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात के बाद शनिवार को उन्होंने ट्रंप के साथ लंबी और सार्थक बातचीत की। उन्होंने सोमवार को वाशिंगटन में व्यक्तिगत रूप से मिलने के निमंत्रण के लिए ट्रंप का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हत्या और युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने पुष्टि की कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार को व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बैठक तय करेंगे।’

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।