व्लादिमीर पुतिन के करीबी ने उठाया था डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च, बहू ने ही कर दिया खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डोनाल्ड ट्रंप की बहू बेटिना ने दावा किया है कि मई में उनकी शादी का खर्च क्रेमलेव ने उठाया था। क्रेमलेव रूस के कारोबारी हैं और व्लादिमीर पुतिन के करीबी माने जाते हैं।

 Donald Trump jr
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी मई में बेटिना एंडरसन से हुई थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बहू बेटिना ने दावा किया है कि उनकी शादी के खर्च का एक हिस्सा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी ने उठाया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी बेटिना से हुई है। मई में उन दोनों की शादी हुई थी। बेटिना की ओर से दंपति के इंस्टाग्राम पेज पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि उमर क्रेमलेव "हमारे बहुत अच्छे दोस्त" हैं, जिन्होंने "हमारी शादी के बाद हमारे लिए बहुत दरियादिली से दो रातों के शानदार जश्न की मेजबानी की।"

बेटिना ने लिखा, "यह एक दोस्त की तरफ से शादी का बहुत ही शानदार तोहफा था, और इसके लिए हम तब भी बहुत शुक्रगुजार थे और आज भी हैं।" 'प्रोपब्लिका' नाम की एक गैर-लाभकारी खोजी वेबसाइट ने सोमवार को खबर दी थी कि बहामास में ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी के जश्न पर खर्च हुई धनराशि का बड़ा हिस्सा क्रेमलेव ने वहन किया था, जो एक अरबपति रूसी कारोबारी और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग संघ (आईबीए) के प्रमुख हैं।

जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी के दोन दिन बाद तक रात में पार्टियां चल रही थीं। क्रेमलेव इंटरनेशनल बॉक्सिंग असोसिएशन से जुड़े हैं और वह मुकाबले करवाते रहते हैं। क्रेमलेव पर ये भी आरोप लगते रहे हैं कि वह रूस में व्लादिमीर पुतिन के करीबी हैं और इसका उनको पूरा फायदा मिलता है। कारोबार का आगे बढ़ाने में रूसी सत्ता का समर्थन क्रेमलेव को मिलता रहता है। ऐसे में उन्हें रूस में ओलिगार्क कहा जाता है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़पुतिन के करीबी ने उठाया था ट्रंप के बेटे की शादी का खर्च, बहू ने कर दिया खुलासा