भारत को पड़ोस में मचा भयंकर गदर, 3 मर गए; PM बालेन शाह ने ही संभाला मोर्चा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेपाल में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। हाल ही में हुए धार्मिक समुदायों के बीच हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब प्रधानमंत्री बालेन शाह लोगों से शांति की अपील कर रहे हैं। वहीं, कई क्षेत्रों में कर्फ्यू बढ़ाया गया है।

Nepal Protest
भारत को पड़ोसी मुल्क नेपाल में भयंकर हिंसा हो रही है, जिसके चलते कर्फ्यू लगाया गया है।

भारत के पड़ोसी नेपाल में तनाव बढ़ता जा रहा है। खबर है कि इसके चलते शुक्रवार को हिंसा ग्रस्त इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री बालेन शाह ने शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति से निपटने के लिए बड़ी बैठक भी बुलाई है। दो धार्मिक समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद तनाव बढ़ गया था, जिसे काबू करने पहुंची पुलिस की कार्रवाई में एक की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को नेपाल में भारत की सीमा से लगे सप्तारी जिले में कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। ताजा आदेश के अनुसार, अब पाबंदी लगाए गए जिलों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले सुनसारी, धानुषा और सिराहा जिले में कर्फ्यू लगाया गया था। ये जिले नेपाल के दक्षिण तेराई क्षेत्र में हैं। खबर है कि अब तक हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला प्रशासन के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गोलबाजार क्षेत्र में लगाया गया अनिश्चितकालीन कर्फ्यू गुरुवार को लहान नगरपालिका तक बढ़ा दिया गया। यह घटना गोलबाजार इलाके में विभिन्न समूहों द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शनों के दौरान हुई, जहां प्रदर्शनकारियों ने एक शॉपिंग मॉल में भी आग लगा दी।

क्या हुआ था

सुनसरी जिले के देवानगंज ग्रामीण नगरपालिका के कप्तानगंज इलाके में रविवार को दो धार्मिक समुदायों के बीच उत्सव को लेकर हुए विवाद के बाद झड़पें हुई थीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से की गयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सुरक्षाकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।

गुरुवार को हिंसा मधेश क्षेत्र तक पहुंच गई थी। यहां सिराहा जिले में एक किशोर की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने बताया था कि सुनसारी में हुई हिंसा के दौरान घायल हुए शख्स की भी कोशी क्षेत्र में मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने यह भी बताया है कि एक अन्य घटना में पुलिस कॉन्स्टेबल नारद पेरियार को गोली लग गई थी।

पीएम की अपील

प्रधानमंत्री शाह ने शाह ने टीवी पर राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन में कहा कि सरकार हालिया हिंसा की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करेगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराएगी। पीएम ने कहा कि काठमांडू में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है और तनाव कम करने के लिए बातचीत जारी है। शाह ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया या अन्य मंचों के जरिये अफवाहें, गलत जानकारी या नफरत फैलाने वाली बातें न प्रसारित करें।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़भारत को पड़ोस में मचा भयंकर गदर, 3 मर गए; PM बालेन शाह ने ही संभाला मोर्चा