होर्मुज पर संग्राम, ईरान पर हमले का आरोप; इजरायल ने भी नौ को उतारा मौत के घाट

लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
Follow us on Google News
share

होर्मुज पर संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूएई ने जहां ईरान पर फिर जहाज पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं, ईरान समर्थित हूतियों ने यमन में एक लाल सागर पोर्ट पर हमला किया।

Hormuz
होर्मुज में छिड़ा है संग्राम।

होर्मुज पर संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूएई ने जहां ईरान पर फिर जहाज पर हमले का आरोप लगाया है। वहीं, ईरान समर्थित हूतियों ने यमन में एक लाल सागर पोर्ट पर हमला किया। दूसरी तरफ इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमला करके नौ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 20 जून से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहे संघर्ष का यह सबसे भीषण हमला है। गौरतलब है कि होर्मुज में जहाजों के आवागमन को लेकर डोनाल्ड ट्रंप भी लगातार हमलावर हैं। वहीं, ईरान का कहना है कि वह होर्मुज का रास्ता तब तक आसान नहीं होने देगा, जब तक अमेरिका अपने रवैये में सुधार नहीं कर लेता है।

अबूधाबी के जहाज पर हमला

ताजा घटनाक्रम में अबूधाबी की सरकारी तेल और गैस कंपनी एडनॉक के जहाज पर हमला हुआ है। यह हमला उस वक्त किया गया जब यह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा था। अबूधाबी ने इस हमले के लिए ईरान पर आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक हमला शु्क्रवार शाम को किया गया। हालांकि किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। एडनॉक द्वारा संचालित किसी जहाज पर पिछले हफ्ते के अंदर तीसरा हमला है। यूएई ने इसको लेकर ईरान को चेतावनी दी है और उकसावे वाले हमलों पर लगाम लगाने के लिए भी कहा है।

इजरायल की करतूत

वहीं, दक्षिणी लेबनान पर शनिवार तड़के हुए इजरायल के हवाई हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी (एनएनए) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी के अनुसार, बचावकर्मी और पराचिकित्सक अब भी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह हवाई हमला 26 जून को लेबनान और इजरायल के बीच घोषित फ्रेमवर्क समझौते के बाद से सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है। इस समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान से इजरायली सेना की वापसी के बदले ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह संगठन को निरस्त्र करने की योजना तय की गई थी।

ट्रंप का होर्मुज पर दावा

उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित कर सकते हैं। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहाकि ईरान को बुरी तरह हराने के बाद, मैं जल्द ही होर्मुज को अमेरिका का इलाका घोषित कर दूंगा। राष्ट्रपति ने यह भी कहाकि उन्होंने सेना का इस्तेमाल जितना सोचा था, उससे थोड़ा ज़्यादा किया है, लेकिन उनका तर्क था कि ईरानी सरकार को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए तेहरान पर दबाव बनाना ज़रूरी है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़होर्मुज पर संग्राम, ईरान पर हमले का आरोप; इजरायल ने भी नौ को उतारा मौत के घाट