Hindi Newsविदेश न्यूज़Venezuelan President Nicolas Maduro and wife Sleeping in Bedroom American Soldiers Dragged Them Know Inside Story
बेडरूम में पत्नी के साथ सो रहे थे वेनेजुएला के राष्ट्रपति, तभी घुस गए अमेरिकी सैनिक, घसीटते हुए बाहर लाए

बेडरूम में पत्नी के साथ सो रहे थे वेनेजुएला के राष्ट्रपति, तभी घुस गए अमेरिकी सैनिक, घसीटते हुए बाहर लाए

संक्षेप:

वेनेजुएला के राष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ बेडरूम में सो रहे थे, जब अमेरिकी सैनिकों ने रेड डाली। मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को उस रेड के दौरान अमेरिकी सेना ने उनके बेडरूम से घसीटा, जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया।

Jan 03, 2026 10:33 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, काराकास
share Share
Follow Us on

अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों को अमेरिकी वॉरशिप के जरिए अमेरिका वापस लाया जा रहा है। जिस समय अमेरिका के सैनिक इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे थे, उस समय डोनाल्ड ट्रंप पूरा अभियान टीवी पर लाइव देख रहे थे। अमेरिकी सेना मादुरो और उनकी पत्नी को बेडरूम से घसीटते हुए बाहर लेकर आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी अपने बेडरूम में सो रही थीं, जब अमेरिकी सैनिकों ने रेड डाली। मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी फ्लोरेस को उस रेड के दौरान अमेरिकी सेना ने उनके बेडरूम से घसीटा, जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना के एलीट डेल्टा फोर्स द्वारा की गई इस रेड में कोई अमेरिकी हताहत नहीं हुआ।

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, एफबीआई एजेंटों की एक टीम अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन फोर्सेज के साथ थी, जिन्होंने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ा। अब मादुरो को न्यूयॉर्क ले जाने की योजना बनाई जा रही है, जहां मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में उन पर आरोप लगाए जाएंगे। अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने वेनेजुएला में मादुरो और कुछ टॉप मिलिट्री नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र पर सालों तक काम किया है।

ये भी पढ़ें:बस ड्राइवर से राष्ट्रपति तक, वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो के पास कितनी संपत्ति
ये भी पढ़ें:कहां हैं वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो और पत्नी? US ने बताया आगे का प्लान

वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर किए हमले

अमेरिका ने रात को वेनेजुएला पर बड़े पैमाने पर हमले किए और कहा कि देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। अमेरिका ने इसे एक असाधारण रात्रिकालीन अभियान बताया जिसकी घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर की। हमले के लिए विधिक प्राधिकार और क्या ट्रंप ने इससे पहले कांग्रेस से परामर्श किया था- अभी तत्काल स्पष्ट नहीं है। यह चौंकाने वाली, त्वरित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई, जिसने किसी देश के वर्तमान नेता को पद से हटा दिया, 1990 में पनामा के अमेरिकी आक्रमण की याद दिलाती है। पनामा पर हमले के दौरान उसके नेता मैनुएल एंटोनियो नोरिएगा ने आत्मसमर्पण किया था और उन्हें पकड़ लिया गया।

अमेरिकी हमले पर क्या बोली वेनेजुएला सरकार

विस्फोट की कई आवाजें सुनाई दीं और कम ऊंचाई पर उड़ान भरते विमान राजधानी काराकस के ऊपर से गुजरे। वहीं मादुरो की सरकार ने तत्काल ही अमेरिका पर नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया। वेनेजुएला की सरकार ने इसे ‘‘साम्राज्यवादी हमला’’ करार दिया और नागरिकों से सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज वेनेजुएला के कानून के अनुसार, सत्ता संभालेंगी।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।