Hindi Newsविदेश न्यूज़Venezuela has huge reserves besides oil says Donald Trump Nicolas Maduro
तेल ही नहीं, कई संसाधनों में समृद्ध है वेनेजुएला, मादुरो को हटाने से US के हाथ लगा जैकपॉट

तेल ही नहीं, कई संसाधनों में समृद्ध है वेनेजुएला, मादुरो को हटाने से US के हाथ लगा जैकपॉट

संक्षेप:

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को उनके घर से उठाने के बाद अमेरिका ने वहां के तेल भंडार को अपने कब्जे में लेने का प्लान बना लिया है। हालांकि, वैश्विक रिपोर्ट्स के मुताबिक वेनेजुएला केवल दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंड़ारक देश नहीं है, बल्कि इसके पास और भी कई संसाधनों के बड़े भंडार हैं।

Jan 08, 2026 03:15 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना वेनेजुएला में की गई कार्रवाई की चर्चा दुनियाभर में है। कई विशेषज्ञ अमेरिका के इस हमले को लेकर वेनेजुएला के तेल को वजह बता रहे हैं। ट्रंप ने उनके इस दावे या संदेह को सही साबित करते हुए हमले के कुछ घंटों बाद ही ऐलान कर दिया था कि वेनेजुएला के तेल नेटवर्क पर अमेरिका का प्रभुत्व होगा। अभी हाल में ही उन्होंने एक बार फिर से तेल का जिक्र करते हुए कहा कि वेनेजुएला की तेल से होने वाली कमाई को अमेरिका अपने पास रखेगा। इस कमाई के जरिए वह वेनेजुएला में विकास कार्य करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वेनेजुएला के भंडार को दोहर करने के लिए तैयार अमेरिका की तरफ से लगातार इसको लेकर बयान जारी किए जा रहे हैं। रविवार को अमेरिका के व्यापारिक मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने भी इसको लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के पास स्टील है, खनिज हैं, सभी अहम क्रिटिकल मिनरल्स हैं। वेनेजुएला का खनन का एक शानदार इतिहास रहा है, जो अब जंग खा रहा है। राष्ट्र्पति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका इसको ठीक करेगा और फिर से खड़ा करेगा।

दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। 303 अरब बैरल के इस भंडार की अनुमानित कीमत करीब 14 ट्रिलियन डॉलर के आसपास है। यह अमेरिका के 55.25 बैरल भंडार से कई गुना ज्यादा है। एक समय पर अमेरिका का सबसे खास मित्र वेनेजुएला कच्चे तेल की कीमतों को नियंत्रित करने वाले खास ग्रुप ओपेक का भी सदस्य है।

आपको बता दें अरब क्षेत्र में मिलने वाला क्रूड ऑयल हल्का और सामान्य होता है, जबकि वेनेजुएला का क्रूड ऑयल गाढ़ा और भारी होता है, इसकी वजह से इसे निकालना मुश्किल होता है, इसे रिफाइन करने के लिए भी एडवांस तकनीक की जरूरत होती है। इसको निकालने और रिफाइन करने की उन्नत तकनीक इस वक्त अमेरिका के पास है।

प्राकृतिक गैस के भी अकूत भंडार

कच्चे तेल के अलावा वेनेजुएला के पास प्राकृतिक गैस के भी अकूत भंडार हैं। अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के अनुसार, 2023 तक वेनेजुएला के पास करीब 5.5 ट्रिलियन क्यूबिक मीटर ज्ञात प्राकृतिक गैस के भंडार हैं। यह पूरे लैटिन अमेरिका के गैस भंडार का 73 फीसदी है।

सोना भंडार

तेल और प्राकृतिक गैस के मामले में समृद्ध वेनेजुएला स्वर्ण भंडार के मामले में भी पीछे नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो पूरे दक्षिण अमेरिका में सबसे ज्यादा सोना वेनेजुएला के पास ही है। वैश्विक स्वर्ण काउंसिल के मुताबिक वेनेजुएला के पास करीब 161.2 मीट्रिक टन सोना है, जिसकी बाजार में मौजूदा कीमत करीब 23 अरब डॉलर है। इसके अलावा अभी तक कई मीट्रिक टन सोना ऐसा है, जो पता ही नहीं है। एक अनुमान के मुताबिक वेनेजुएला में करीब 644 मीट्रिक टन सोना मौजूद है। हालांकि अभी तक जितनी भी सरकारें वहां रही हैं, उन सभी का दावा है कि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा हो सकता है।

इन मुख्य भंडारों के अलावा वेनेजुएला रेयर अर्थ मेटल्स के लिए भी जाना जाता है। 2018 की मिनरल कैटलॉग रिपोर्ट के अनुसार वेनेजुएला में उन्नत कोयले के करीब 3 मीट्रिक टन का ज्ञात भंडार है। इसके अलावा 14.68 मीट्रिक टन लौह अयस्क, 4.7 मीट्रिक टन निकल भंडार,99.4 मिलियन मीट्रिक टन बॉक्साइट इशके अलावा कई मिलियन कैरेट के हीरे ओभी मौजूद हैं।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति के अपहरण के बाद अमेरिका की नजर खुलकर वहां के अयस्कों पर है। यूक्रेन से हथियारों के बदले में क्रिटिकल अर्थ मेटल्स की डील करने वाले अमेरिका का साम्राज्यवादी रुख अब वेनेजुएला में भी दिख रहा है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने यह कहा है कि वह जल्दी ही वेनेजुएला की सत्ता वहां की चुनी हुई सरकार को सौंप देंगे, लेकिन यह कब होगा इसकी गारंटी नहीं है और न ही उन्होंने कोई समय सीमा तय की है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।