अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर हमला, हिरासत में लिया गया संदिग्ध
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थिति आवास पर हमले की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स अचानक उनके घर में दाखिल हो गया और तोड़फोड़ करने लगा। हालांकि उस वक्त वेंस वहां मौजूद नहीं थे।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थिति आवास पर हमले की खबर है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक एक शख्स अचानक उनके घर पर पत्थरबाजी कर दी। हालांकि उस वक्त वेंस वहां मौजूद नहीं थे। आरोपी वहां से भागने की फिराक में था लेकिन उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक वेंस के घर की खिड़कियां टूट गई हैं। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर हमलावर ने किस मकसद से यह अटैक किया। क्या वह जेडी वेंस को या फिर उनके परिवार के किसी सदस्य को निशाना बनाना चाहता था? जेडी वेंस का यह घर वॉशिंगटन डीसी के बाहरी इलाके में है। पुलिस का कहना है कि रात में करीब 12 बजे एक शख्स को उनके आवास की ओर से भागते देखा गया। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा सकता है कि वेनेजुएला पर अमेरिका के हमले और राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने की वजह से भी इस तरह का हमला हो सकता है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक जोडी वेंस इस समय फ्लोरिडा में हैं। कुछ समय के लिए वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गोल्फ क्लब में भी थे। वेंस और डोनाल्ड ट्रंप ने वनेजुएला पर कब्जे को लेकर बातचीत की थी। ऑपरेशन के बाद वेंस ने कहा था कि अमेरिका ने मादुरो को सत्ता छोड़ने के कई रास्ते दिए थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
बता दें कि जेडी वेंस अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ पिछले साल उन्होंने पहली बार उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली है। उनकी पत्नी ऊषा जिलुकुरी वेंस भारतीय मूल की हैं।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




