Hindi Newsविदेश न्यूज़US Vice President J D Vance and Second Lady Usha Vance expecting fourth child
चौथी बार मां बनने वाली हैं ऊषा वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के घर गूंजेगी किलकारी

चौथी बार मां बनने वाली हैं ऊषा वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के घर गूंजेगी किलकारी

संक्षेप:

40 साल की उषा और 41 साल के जे डी वेंस की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ते समय हुई थी। फिलहाल उनके तीन बच्चे हैं, जो 8,5 और 4 साल के हैं। वेंस ने बीते साल अप्रैल में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत का पहला आधिकारिक दौरा किया था।

Jan 21, 2026 09:22 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी ऊषा वेंस जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर यह गुड न्यूज शेयर की है और बताया है कि अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस जुलाई के आखिर में अपने चौथे बच्चे, एक लड़के को जन्म देंगीं। इस मौके पर उन्हें वाइट हाउस की तरफ से भी शुभकामाएं मिली हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले दंपति के एक संयुक्त बयान में कहा, "हम यह खबर साझा करते हुए बहुत उत्साहित हैं कि उषा हमारे चौथे बच्चे के साथ गर्भवती हैं, जो एक लड़का है। उषा और बच्चा दोनों ठीक हैं और हम सभी जुलाई के आखिर में उसका स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।" वहीं वाइट हाउस ने वेंस दंपति को बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इतिहास का सबसे परिवार-समर्थक प्रशासन! बधाई हो!"

गौरतलब है कि 40 साल की उषा और 41 साल के वेंस के फिलहाल तीन बच्चे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने बीते साल अप्रैल में पत्नी ऊषा और 8 वर्षीय इवान, 5 वर्षीय विवेक और 4 साल की मिराबेल के साथ भारत का आधिकारिक दौरा किया था। वेंस दंपति 21 से 24 अप्रैल तक भारत में थे और जयपुर दौरे और आगरा में ताज महल का दीदार करने से से पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। यहां पीएम ने बच्चों को उपहार भी दिए थे।

ये भी पढ़ें:हिंदू पत्नी छोड़ देंगे वेंस? भारतीय मूल की छात्रा ने उड़ाईं धज्जियां, तीखी बहस
ये भी पढ़ें:पापा, हम इंडिया में रह सकते हैं; पीएम मोदी से मिलकर जेडी वेंस के बच्चे खुश

वेंस का परिवार बढ़ने की खबर ऐसे समय आई है जब वह सालों से अमेरिकियों को ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए जोरदार तरीके से बढ़ावा दे रहे हैं। वेंस ने 2021 में ओहायो में अमेरिकी सीनेट के लिए चुनाव लड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करते हुए, घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई थी। वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर भी वह इसी मिशन पर कायम हैं और 2025 में मार्च फॉर लाइफ की एक स्पीच में उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि अमेरिका में और ज्यादा बच्चे हों।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।