
मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका को वेनेजुएला से मिलने जा रहा इतना तेल, डोनाल्ड ट्रंप ने क्या बताया?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया है कि तेल से आने वाला पैसा राष्ट्रपति के तौर पर उनके कंट्रोल में रहेगा, लेकिन इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के फायदे के लिए किया जाएगा।
बीते सप्ताह वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले और देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बताया है कि आखिर अमेरिका को वेनेजुएला से कितना तेल मिलने जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेज़ुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 50 मिलियन बैरल तेल भेजने जा रही है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यह उच्च गुणवत्ता वाला तेल होगा। ट्रंप ने लिखा, "वेनेजुएला में अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल हाई क्वालिटी, सैंक्शन्ड तेल देगी। यह तेल मार्केट प्राइस पर बेचा जाएगा और यह पैसे अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर मेरे कंट्रोल में होगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका इस्तेमाल वेनेजुएला और अमेरिका के लोगों के हित में किया जा सके।"
इसके अलावा वाइट हाउस शुक्रवार को वेनेजुएला तेल कंपनी के अधिकारियों के साथ ओवल ऑफिस में एक मीटिंग आयोजित करने जा रहा है, जिसमें वेनेजुएला पर चर्चा की संभावनाएं हैं। इन कंपनियों में एक्सॉन, शेवरॉन और कोनोकोफिलिप्स जैसी दिग्गज कंपनियों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
वेनेजुएला के पास सबसे बड़ा तेल भंडार
गौरतलब है कि वेनेजुएला के पास दुनिया के सबसे बड़े साबित कच्चे तेल का भंडार होने के बावजूद, यह औसतन केवल एक मिलियन बैरल प्रतिदिन उत्पादन करता है। अमेरिका से तुलना की जाए तो बीते अक्टूबर के महीने में अमेरिका कौ औसत दैनिक उत्पादन 13.9 मिलियन बैरल था।
अगर अमेरिका लगभग 56 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर तेल ट्रेड करता है, तो ट्रंप की घोषणा के मुताबिक इसका मूल्य करीब 2.8 बिलियन डॉलर तक हो सकता है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के मुताबिक अमेरिका औसतन प्रतिदिन लगभग 20 मिलियन बैरल तेल और संबंधित उत्पादों का उपयोग करता है। ऐसे में वेनेजुएला से मिलने वाला तेल करीब ढाई दिन की आपूर्ति के बराबर होगा।

लेखक के बारे में
Jagriti Kumariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




