Hindi Newsविदेश न्यूज़US stock market is in trouble fear of recession looms Trump said time to get rich
अमेरिकी शेयर मार्केट की लगी लंका, मंदी की छाई आशंका; ट्रंप बोले- अमीर बनने का वक्त आ गया

अमेरिकी शेयर मार्केट की लगी लंका, मंदी की छाई आशंका; ट्रंप बोले- अमीर बनने का वक्त आ गया

संक्षेप:

  • अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष ने भी चेतावनी दी है कि टैरिफ नीति से आर्थिक विकास धीमा हो सकता है और महंगाई बढ़ सकती है।

Apr 05, 2025 10:00 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, वाशिंगटन
share Share
Follow Us on

अमेरिकी शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से हाहाकार मचा हुआ है। प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट के साथ मंदी की आशंका गहरा गई है, जिसने वैश्विक निवेशकों को चिंता में डाल दिया है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा है कि "अब अमीर बनने का वक्त आ गया है," जिससे बाजार में और अनिश्चितता फैल गई है। दरअसल ट्रंप द्वारा 2 अप्रैल को घोषित 'रिसिप्रोकल टैरिफ' नीति के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वॉल स्ट्रीट लगातार दूसरे दिन फ्री फॉल में चली गई, जिससे कोविड काल के बाद की सबसे बड़ी मंदी की स्थिति पैदा हो गई है। विश्लेषकों के अनुसार यह व्यापार युद्ध वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को मंदी की ओर धकेल सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Dow Jones में 5.5% की गिरावट, S&P 500 करीब 6% टूटा

शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 5.5 फीसदी की गिरावट देखी गई, वहीं S&P 500 इंडेक्स करीब 5.97 फीसदी टूटा। इस बड़ी गिरावट से निवेशकों के रिटायरमेंट फंड और पोर्टफोलियो में भारी नुकसान हुआ है। एजेंसी एएफपी के मुताबिक इस आर्थिक झटके से अमेरिका को करीब 6 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, टैरिफ के कारण उपभोक्ता खर्च में कमी और कंपनियों की आय पर असर पड़ रहा है। टेक दिग्गज जैसे ऐपल और नाइकी के शेयरों में 15% तक की गिरावट देखी गई, जिससे करीब 2 लाख करोड़ डॉलर का बाजार पूंजीकरण डूब गया। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष ने भी चेतावनी दी है कि टैरिफ नीति से आर्थिक विकास धीमा हो सकता है और महंगाई बढ़ सकती है।

ट्रंप का बयान: “यह अमीर बनने का सबसे अच्छा समय”

इस गंभीर आर्थिक स्थिति के बावजूद, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसले पर अडिग नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “यह अमीर बनने का सबसे अच्छा समय है – पहले से भी ज्यादा अमीर!!!” उन्होंने दावा किया कि यह नीति अमेरिकी अर्थव्यवस्था को “सुपरचार्ज” करेगी और बड़ी कंपनियां टैरिफ को लेकर चिंतित नहीं हैं।

“बड़ी डील से अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट”

ट्रंप ने कहा, “बड़े व्यापार टैरिफ से चिंतित नहीं हैं क्योंकि वे जानते हैं कि ये नीति स्थायी है। वे ‘बिग, ब्यूटीफुल डील’ पर केंद्रित हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था को सुपरचार्ज कर देगी।” उनका मानना है कि इन टैरिफ से विदेशी कंपनियों को अमेरिका में निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा जिससे स्थानीय रोजगार में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:ट्रंप निभाएंगे दोस्ती, टैरिफ में भारत को दे सकते हैं छूट; 3 देशों के साथ वार्ता
ये भी पढ़ें:पेंगुइन द्वीप ही नहीं, US सैन्य अड्डों पर भी लगाया टैरिफ; ट्रंप की चालाकी समझिए
ये भी पढ़ें:शुरू हुईं भारतीय व्यापारियों की मुश्किलें, 15-20% की छूट मांग रहे अमेरिकी खरीदार

चीन की जवाबी कार्रवाई: 34% ड्यूटी और दुर्लभ खनिजों पर प्रतिबंध

चीन ने ट्रंप के टैरिफ का जवाब देते हुए अमेरिकी उत्पादों पर 34 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है, जो 10 अप्रैल से लागू होगा। साथ ही, चीन ने अमेरिका को रेयर अर्थ एलिमेंट्स- जैसे समेरियम, गेडोलिनियम, टर्बियम, डाइस्प्रोसियम आदि- के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ये खनिज उच्च तकनीक, चिकित्सा उपकरणों और इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं और अमेरिका का 70% आयात इन्हीं खनिजों का चीन से होता है।

WTO में जाने की तैयारी

चीन ने चेतावनी दी है कि वह अमेरिका के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शिकायत दर्ज कराएगा। इन घटनाओं के बाद वैश्विक स्तर पर मंदी का खतरा मंडराने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, अगर किसी देश की GDP दो लगातार तिमाहियों तक घटती है, तो उसे मंदी माना जाता है। फिलहाल अमेरिका समेत कई देशों के आर्थिक संकेतक कमजोर हो रहे हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।