Hindi Newsविदेश न्यूज़US President Donald Trump meeting with Volodymyr Zelensky amid Russia Ukraine war Putin alaska meet
पुतिन के बाद अब जेलेंस्की से मिले ट्रंप, यूक्रेन युद्ध पर होगा बड़ा ऐलान?

पुतिन के बाद अब जेलेंस्की से मिले ट्रंप, यूक्रेन युद्ध पर होगा बड़ा ऐलान?

संक्षेप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है। इससे पहले ट्रंप ने बीते सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की थी। जेलेंस्की और ट्रंप के बीच इस बैठक पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं।

Mon, 18 Aug 2025 11:03 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Trump Zelensky Meeting: बीते सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को वाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है। ट्रंप ने जेलेंस्की से हाथ मिलाकर ओवल ऑफिस में उनका स्वागत किया। इस बैठक के लिए जेलेंस्की के अलावा इटली, फ्रांस और जर्मनी सहित कई यूरोपी देशों के नेता भी वाइट हाउस पहुंचे हैं। बता दें कि इस मीटिंग को लेकर बड़े कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि बैठक के दौरान रूस और यूक्रेन जंग को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ट्रंप ने वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ इस बहुप्रतीक्षित बैठक के दौरान कहा है कि अगर यह बैठक सफल रही, तो वह यूक्रेन-रूस जंग को खत्म करने के लिए जल्दी ही पुतिन और जेलेंस्की के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक कर सकते हैं। वाइट हाउस में जेलेंस्की के साथ बैठे ट्रंप ने कहा, “हम एक बैठक करेंगे। मुझे लगता है कि अगर आज सब कुछ ठीक रहा, तो हम एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे और मुझे लगता है कि ऐसा करने पर युद्ध खत्म होने की अच्छी संभावना होगी।”

ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप ने किस बात के लिए की जेलेंस्की की तारीफ, बदला नजर आया अंदाज

जेलेंस्की ने ट्रंप को कहा शुक्रिया

इससे पहले जेलेंस्की ने बातचीत की मेजबानी के लिए ट्रंप का शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने कहा, "इस न्योते के लिए शुक्रिया। आप यूक्रेन में मौतों को रोकने और इस युद्ध को रोकने के लिए जो कोशिशें कर रहे हैं, उन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए भी बहुत-बहुत धन्यवाद।"

सीजफायर की जरूरत नहीं- डोनाल्ड ट्रंप

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कहा कि रूस-यूक्रेन जंग को खत्म करने के लिए सीजफायर की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको युद्धविराम की जरूरत है। मुझे पता है कि ऐसा होना अच्छा हो सकता है, लेकिन मैं रणनीतिक रूप से यह भी समझ सकता हूं कि कोई देश ऐसा क्यों नहीं चाहेगा।" यह जेलेंस्की के लिए एक झटका हो सकता है क्योंकि उन्होंने इस मुलाकात से पहले स्थायी शांति की उम्मीद जताई थी।

ये भी पढ़ें:डोनाल्ड ट्रंप के पास है ताकत, रूस को कर सकते हैं मजबूर; अमेरिका में जेलेंस्की

यूरोपीय नेता भी करेंगे ट्रंप से मुलाकात

बता दें कि जेलेंस्की और ट्रंप की इस बैठक के बाद यूरोपीय नेता भी ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यूक्रेन के भविष्य पर चर्चा के लिए यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और नाटो महासचिव मार्क रूट अमेरिका पहुंचे हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।