Hindi Newsविदेश न्यूज़US President Donald Trump announce son Donald Trump Jr. engagement to Bettina Anderson
वाइट हाउस में गूंजेगी शहनाइयां, ट्रंप ने बेटे की सगाई का किया ऐलान; कौन हैं होने वाली दुल्हनिया?

वाइट हाउस में गूंजेगी शहनाइयां, ट्रंप ने बेटे की सगाई का किया ऐलान; कौन हैं होने वाली दुल्हनिया?

संक्षेप:

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के प्रवक्ता ने भी सगाई की पुष्टि की है। यह जोड़ी 2024 से सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ देखी जा रही थी। दोनों पाम बीच में कई कार्यक्रमों और कई पारिवारिक आयोजनों में भी साथ नजर आए हैं।

Dec 16, 2025 08:31 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति के अधिकारिक आवास वाइट हाउस में जोड़ ही शहनाइयों की धुनें गूंजती सुनाई देंगी। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की सगाई का एलान किया है। उन्होंने सोमवार को वाइट हाउस में आयोजित क्रिसमस रिसेप्शन के दौरान यह खुशखबरी खुद साझा की है। ट्रंप ने बताया है कि ट्रंप जूनियर पाम बीच की जानी-मानी सोशलाइट बेटिना एंडरसन से शादी रचाने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान यह खास घोषणा की। सोशल मीडिया पर मौके की कुछ तस्वीरें और विडियोज भी सामने आए हैं। एक वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति मंच से किनारे हटते दिखे, जिसके बाद ट्रंप जूनियर अपनी मंगेतर बेटिना एंडरसन के साथ सामने आए। वहीं वहां मौजूद मेहमानों ने तालियों से दोनों का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान 47 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने बेटिना एंडरसन ने लोगों को संबोधित भी किया। ट्रंप जूनियर ने 'हां' कहने के लिए बेटिना को धन्यवाद दिया। वहीं बेटिना एंडरसन ने वाइट हाउस में रिसेप्शन आयोजित करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप और फर्स्ट लेडी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह वीकेंड उनकी जिंदगी का सबसे यादगार समय रहा और वह खुद को दुनिया की सबसे खुशकिस्मत लड़की मानती हैं।

कौन हैं दुल्हनियां?

रिपोर्ट्स के मुताबिक 39 वर्षीय बेटिना एंडरसन समाजसेवी हैरी लॉय एंडरसन जूनियर और इंगर एंडरसन की बेटी हैं। वह फ्लोरिडा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। बेटिना और ट्रंप जूनियर की यह जोड़ी 2024 से सार्वजनिक रूप से देखी जा रही थी। दोनों पाम बीच में कई कार्यक्रमों और ट्रंप परिवार के कई आयोजनों में भी साथ नजर आए थे।

ट्रंप जूनियर ने पहले भी रचाई थी शादी

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की निजी जिंदगी चर्चा में आई है। ट्रंप जूनियर ने साल 2005 मेरा मॉडल वनेसा हेडन से शादी की थी और उनके पांच बच्चे भी हैं। यह शादी 2018 में टूट गई। इसके बाद वह फॉक्स न्यूज की एंकर किम्बर्ली गिलफॉयल के साथ भी रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने करीब छह साल तक एक दूसरे को डेट किया और 2022 में सगाई का ऐलान भी हुआ था। हालांकि पिछले साल दिसंबर में यह रिश्ता खत्म हो गया।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;