Hindi Newsविदेश न्यूज़Us President Claim PM Modi is nothappy with me because he has to pay a lot of tariffs
पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन मुझसे खुश नहीं; ट्रंप ने वजह भी बताई

पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, लेकिन मुझसे खुश नहीं; ट्रंप ने वजह भी बताई

संक्षेप:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं।

Jan 06, 2026 10:57 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ के चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे ज्यादा खुश नहीं हैं। ट्रंप ने हाउस जीओपी मेंबर रिट्रीट में अपने संबोधन के दौरान यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए और बोले कि क्या मैं आपसे मिल सकता हूं? इस पर मैंने कहा—हां। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पूरी बातचीत कब और कहां हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेरे साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। वह मुझसे उतने खुश नहीं हैं, क्योंकि अब उन्हें काफी टैरिफ देना पड़ रहा है। लेकिन अब उन्होंने रूस से तेल की खरीद काफी हद तक कम कर दी है। गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसमें रूस से तेल खरीद पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क शामिल है।

इस दौरान ट्रंप ने यह भी कहा कि अपाचे हेलिकॉप्टर की वजह से भारत कई सालों से मेरे पास आ रहा है। हम इसे बदल रहे हैं। भारत ने 68 अपाचे हेलिकॉप्टरों का ऑर्डर दिया है।

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भी भारत के रूस से तेल आयात कम करने को लेकर बयान दिया था। ट्रंप ने कहा था कि वे ( भारत ) मुझे खुश करना चाहते थे। प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे जानते थे कि मैं खुश नहीं था, इसलिए मुझे खुश करना जरूरी था। हम व्यापार करते हैं और उन पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।