होर्मुज के ऊपर उड़ रहा था अमेरिकी नेवी का सबसे महंगा सर्विलांस ड्रोन, अचानक हो गया गायब; हड़कंप

Apr 10, 2026 04:19 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

अमेरिकी ड्रोन लगभग तीन घंटे से होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी कर रहा था और लग रहा था कि वह इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की तरफ लौट रहा है। तभी अचानक यह हवा में ही गायब हो गया।

होर्मुज के ऊपर उड़ रहा था अमेरिकी नेवी का सबसे महंगा सर्विलांस ड्रोन, अचानक हो गया गायब; हड़कंप

Iran US News: अमेरिकी नौसेना का एक सर्विलांस ड्रोन MQ 4C ट्रिटन अचानक से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ऊपर से गायब हो गया। इससे ठीक पहले एयरक्राफ्ट ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया था, जिससे अमेरिकी नौसेना टेंशन में आ गई है। यह एयरक्राफ्ट अमेरिकी नेवी का अब तक का सबसे महंगा एयरक्राफ्ट है। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दिनों ही दो हफ्ते के लिए युद्धविराम पर सहमति बनी है, जिसके बाद होर्मुज स्ट्रेट खुलने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि, ईरान इस पर टोल लगाने की योजना बना रहा है।

यह ड्रोन लगभग तीन घंटे से होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी कर रहा था और लग रहा था कि वह इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की तरफ लौट रहा है। तभी अचानक यह हवा में ही गायब हो गया। ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, ड्रोन ने इमरजेंसी अलर्ट कोड 7700 भेजा और फिर ड्रोन ने ईरान की तरफ टर्न लिया। इस दौरान, वह थोड़ा नीचे की ओर उतरता भी दिख रहा है। कुछ देर बाद रडार से ड्रोन गायब हो गया। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन क्रैश हुआ है या उसे मार गिराया गया या कुछ और वजह है, लेकिन इस घटना ने जरूर अमेरिका को टेंशन में डाल दिया है।

MQ-4C Triton की खासियतें

अमेरिकी नेवी का सर्विलांस ड्रोन, MQ-4C Triton अमेरिका का सबसे महंगा एयरक्राफ्ट है। MQ-4C Triton की कीमत $200 मिलियन से ज्यादा है, और इसे खाड़ी क्षेत्र के ऊपर अमेरिकी सेंट्रल कमांड के इलाके के लिए तैनात किया गया है। यह विमान अहम रास्तों पर लंबे समय तक रणनीतिक निगरानी करता है। इसे लगातार उड़ान भरने और बड़े पैमाने पर समुद्री निगरानी के लिए बनाया गया है। Triton एकमात्र ऐसा हाई-एल्टीट्यूड, लॉन्ग-एंड्योरेंस (HALE) समुद्री विमान है जो 50,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर 24 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भर सकता है, और इसकी रेंज 7,400 नॉटिकल मील है।

होर्मुज पर ईरान की पकड़ कायम, एलएनजी टैंकर लौटा

वहीं, 'निडी' नामक बोत्सवाना ध्वज वाले एक तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टैंकर ने रिवोल्यूशनरी गार्ड द्वारा निर्धारित मार्ग से फारस की खाड़ी से बाहर निकलने का प्रयास किया था, लेकिन शुक्रवार तड़के जहाज अचानक मुड़कर वापस लौट आया, जिससे यह पता चलता है कि होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण बना हुआ है। नौवहन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी ने यह सूचना दी। डेटा और एनालिटिक्स कंपनी 'केप्लर' के अनुसार, बृहस्पतिवार को चार टैंकर और तीन मालवाहक जहाज होर्मुज से गुजरे जिससे युद्धविराम के बाद से गुजरने वाले जहाजों की कुल संख्या कम से कम 12 हो गई है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।