Hindi Newsविदेश न्यूज़US lawmakers letter to India Ambassador in Washington asks bail timely trial for Umar Khalid
US से उठी उमर खालिद की जमानत की मांग, 8 अमेरिकी सांसदों ने भारतीय राजदूत को लिखा खत

US से उठी उमर खालिद की जमानत की मांग, 8 अमेरिकी सांसदों ने भारतीय राजदूत को लिखा खत

संक्षेप:

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र खालिद को 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे बड़ी साज़िश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। तब से वह जेल में हैं। अमेरिकी सांसदों ने उनके ट्रायल को लेकर चिंता जताई है।

Jan 02, 2026 09:57 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिल्ली में 2020 में हुए दंगों की साजिश रचने के आरोपों में जेल में बंद उमर खालिद के लिए अमेरिकी सांसदों ने आवाज उठाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में 8 अमेरिकी डेमोक्रेटिक सांसदों ने इस सिलसिले में वॉशिंगटन में भारत के राजदूत को एक चिट्ठी भी लिखी है। इस चिट्ठी में एक्टिविस्ट उमर खालिद के लिए जमानत और निष्पक्ष ट्रायल की मांग की है। इससे पहले बीते गुरुवार को न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में शपथ लेने वाले जोहरान ममदानी ने भी उमर खालिद के प्रति सहानुभूति जताई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र उमर खालिद गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत पांच साल से ज्यादा समय से जेल में हैं। अमेरिकी सांसदों ने लंबे समय तक ट्रायल शुरू किए ना जाने पर चिंता जताई है। अमेरिकी प्रतिनिधि जिम मैकगवर्न और जेमी रस्किन के नेतृत्व में लिखे गए इस खत में भारतीय अधिकारियों से खालिद को जमानत देने की अपील की गई है। वहीं खालिद का ट्रायल शुरू किए जाने की भी मांग की गई है।

मैकगवर्न और रस्किन के अलावा, पत्र पर डेमोक्रेटिक सांसद क्रिस वैन होलेन, पीटर वेल्च, प्रमिला जयपाल, जैन शाकोव्स्की, रशीदा तलैब और लॉयड डॉगेट ने भी साइन किए हैं। सांसदों ने कहा है कि ट्रायल शुरू हुए बिना खालिद की लगातार हिरासत अंतरराष्ट्रीय कानूनी मानदंडों का उल्लंघन है। मैकगवर्न ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस पोस्ट की जानकारी दी। अमेरिकी सांसद ने यह भी बताया कि वह इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में खालिद के माता-पिता से मिले थे।

ये भी पढ़ें:आपके बारे में सोच रहे हैं.. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की उमर खालिद को पत्र

जोहरान ममदानी ने भी लिखी चिट्ठी

इस बीच न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने भी उमर खालिद को एक पत्र लिखी है। इस नोट की एक तस्वीर गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आई है। खालिद की दोस्त बानोज्योत्सना लाहिड़ी ने नोट को शेयर किया है। खालिद को हाथ से लिखे मैसेज में ममदानी ने लिखा, "प्रिय उमर, मैं अक्सर नफरत को लेकर तुम्हारी बातों को याद करता हूं और इस बात को याद करता हूं कि इसे खुद पर हावी न होने देना कितना जरूरी है। तुम्हारे माता-पिता से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हम सब तुम्हारे बारे में सोच रहे हैं।"

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।