अमेरिका ने फिर किए ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को उड़ाने की दी धमकी

लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान।
Follow us on Google News
share

राष्ट्रपति ट्रम्प ने एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि ईरान ने हमारे हेलीकॉप्टर के साथ जो किया उसके बाद हमारा जवाब बहुत मजबूत और शक्तिशाली होना चाहिए था और यह हमला वैसा ही है।

अमेरिका ने फिर किए ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को उड़ाने की दी धमकी

Iran-Us War Updates: मिडिल ईस्ट में शांति बहाली की कोशिशों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर नए सिरे से भारी हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि यह कार्रवाई ईरान की लगातार बढ़ती और अनुचित आक्रामकता के जवाब में की जा रही है। दूसरी ओर ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित बंदर अब्बास, सिरिक और मीनाब शहरों में भारी विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं।

इस नए सैन्य टकराव की शुरुआत सोमवार को हुई जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास अमेरिकी सेना का एक 'AH-64 अपाचे' लड़ाकू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीधे तौर पर ईरान पर इस हेलीकॉप्टर को मार गिराने का आरोप लगाया। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक ईरानी ड्रोन से टकराया था। हालांकि एक अत्याधुनिक ड्रोन बोट की मदद से दोनों अमेरिकी पायलटों को सुरक्षित बचा लिया गया।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने एबीसी न्यूज से बातचीत में कहा, "ईरान ने हमारे हेलीकॉप्टर के साथ जो किया उसके बाद हमारा जवाब बहुत मजबूत और शक्तिशाली होना चाहिए था और यह हमला वैसा ही है। ईरान एक शांति समझौते के लिए बातचीत में बहुत लंबा समय ले रहा है जो उनके लिए अच्छा हो सकता था, अब उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।"

दोनों तरफ से दागी गईं मिसाइलें और ड्रोन

बुधवार को हुए इस सैन्य टकराव ने अप्रैल से लागू बेहद नाजुक युद्धविराम को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमानों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और रडार प्रणालियों को निशाना बनाया। अमेरिकी हमलों के तुरंत बाद ईरान ने करारा जवाब देने की कसम खाई। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों और सुसाइड ड्रोनों से जवाबी हमले किए। हालांकि अमेरिका का दावा है कि उसने अधिकांश ईरानी हमलों को हवा में ही रोक दिया।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को खुली चेतावनी देते हुए कहा, "रणभूमि में अपनी हार के बावजूद अमेरिका ने हमारे संकल्प की परीक्षा लेने का फैसला किया है। हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं किसी भी हमले या खतरे को अनुत्तरित नहीं छोड़ेंगी। अगर सुरक्षित रहना चाहते हो तो हमारा क्षेत्र छोड़ दो।"

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ब्लॉक करने की धमकी

ताजा हमलों के बाद ईरान के शीर्ष सैन्य कमांड ने घोषणा की है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले किसी भी जहाज को निशाना बनाया जाएगा। ज्ञात हो कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्ग है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20% हिस्सा गुजरता है। इस धमकी के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार और कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आने की आशंका बढ़ गई है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।