युद्ध में UAE भी कर रहा था ईरान पर हमला, तेल ठिकानों को बनाया निशाना; रिपोर्ट से सनसनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की संभावना फिलहाल खत्म होती नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीजफायर अंतिम सांसें गिन रहा है, जिसके बाद तनाव बढ़ने की आशंका है। इस बीच नई रिपोर्ट ने सनसनी मचा दी है।

UAE secretly attacked Iran targeted Lavan Island report

ईरान पर अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद शुरू हुए हालिया युद्ध के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया। बीते फरवरी महीने में शुरू हुआ युद्ध अब तक खत्म नहीं हो पाया है। अमेरिका और इजरायल के बीच कुछ हफ्तों के लिए लागू हुआ सीजफायर टूटने की कगार पर है। ऐसे में खाड़ी में एक बार फिर जंग छिड़ सकती है। इस बीच एक रिपोर्ट में हुए खुलासे ने सनसनी मचा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने जंग के दौरान UAE ने ईरान पर हमला किया था।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की इस रिपोर्ट में और भी कई खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अमीरात ने ईरान पर गुप्त तरीके से यह हमला किया था। इसमें कहा गया है कि यूएई ने ईरान के 'लवन द्वीप' स्थित एक प्रमुख तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया था। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीजफायर की घोषणा करने वाले थे। बता दें कि यह रिफाइनरी ईरान की 10वीं सबसे बड़ी रिफाइनरी है और रोजाना करीब 60,000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होता है।

कब हुआ था हमला?

जानकारी के मुताबिक हमला 8 अप्रैल की सुबह हुआ था। ईरानी ब्रॉडकास्टर IRIB ने एक बयान में बताया था कि लवन द्वीप के तेल ठिकानों पर कायराना हमला हुआ है। हालांकि यह नहीं कहा गया था कि हमले किसने किए थे, लेकिन ईरान ने पलटवार की धमकी दी थी। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने यूएई और कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे। यूएई ने तब दावा किया था कि उस पर 17 ईरानी मिसाइलों और 35 ड्रोनों से हमला किया गया है।

यह इसीलिए अहम है क्योंकि यह अब तक इस युद्ध में यूएई की सीधी एंट्री की जानकारी दुनिया को नहीं थी। ईरान ने अपने ऊपर हुए हमलों के बाद से खाड़ी देशों को लगातार निशाना बनाया है। ईरान ने UAE, कतर, सऊदी अरब, कुवैत जैसे देशों पर ड्रोन और मिसाइलें बरसाई हैं। हालांकि इन देशों ने पलटवार नहीं किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक खाड़ी देश सीधे इस जंग का हिस्सा नहीं बनना चाहते और ना ही वे युद्ध को लंबा खींचने के पक्ष में हैं। ऐसे में यह रिपोर्ट कई सवाल खड़े कर रही है। रिपोर्ट पर फिलहाल UAE, ईरान या अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़युद्ध में UAE भी कर रहा था ईरान पर हमला, तेल ठिकानों को बनाया निशाना: रिपोर्ट