अमेरिका ने कर दिया ईरान पर हमला, युद्ध और खूनी हुआ; परमाणु बम तक की आशंका

लाइव हिन्दुस्तान
share

ट्रंप ने हाल ही में इशारा दिया था कि ईरान के साथ समझौता हो सकता है। हालांकि इससे पहले कई ऐसे संकेत सामने आए थे जिससे यह हमला तय माना जा रहा है। खबर है कि केशम द्वीप पर हमला हुआ है।

 US Iran war
अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी से ही जंग जारी है

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध फिर शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार सुबह अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर बड़ा हमला कर दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ईरान के केशम द्वीप पर हमला हुआ है। खास बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह संकेत दिए थे कि ईरान के आठ समझौता हो सकता है। ऐसे में इसे ट्रंप का बल्फ गेम कहा जा सकता है।

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका ने इस हमले को पूरी तरह गुप्त तरीके से अंजाम दिया है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि अमेरिका युद्ध शुरू करने का कोई इशारा नहीं देना चाहता था। हमले के बाद द्वीप पर कई धमाकों की खबर है।

ट्रंप ने किया था इनकार

इससे पहले सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया था कि कच्चे तेल की कीमतें लगभग 10 डॉलर प्रति बैरल तक गिर गई हैं और इसीलिए ईरान समझौता करना चाहता है। उन्होंने लिखा कि तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट आई है क्योंकि लोगों को लगता है कि ईरा के साथ कोई युद्ध नहीं होगा। ईरान जल्द से जल्द समझौता चाहता है। ऐसा हो भी सकता है।

इसके साथ ही सोमवार को ट्रंप ने एक बयान में भी कहा था कि वे ईरान पर हमला नहीं करेंगे। इस सवाल के जवाब में कि क्या वे मंगलवार को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान के खिलाफ नए हमलों पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने पत्रकारों से कहा था, “नहीं।”

तेल के दाम फिर बढ़े

केशम द्वीप पर हमला किए जाने की रिपोर्ट सामने आते ही मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। इस हमले से 8 महीने से जारी संघर्ष के और गहराने और पश्चिम एशिया से तेल सप्लाई में रुकावट की चिंताएं बढ़ गई है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 48 सेंट की बढ़त के साथ 105.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड भी चढ़कर 96.93 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़अमेरिका ने कर दिया ईरान पर हमला, युद्ध और खूनी हुआ; परमाणु बम तक की आशंका