Hindi Newsविदेश न्यूज़US Iran tension US warships have arrived in the Middle East after Donald Trump threat
ईरान के बेहद पास पहुंच गए 3 अमेरिकी युद्धपोत, जंग के मुहाने पर मिडिल ईस्ट

ईरान के बेहद पास पहुंच गए 3 अमेरिकी युद्धपोत, जंग के मुहाने पर मिडिल ईस्ट

संक्षेप:

देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या करता रहा या हिरासत में लिए गए लोगों को फांसी देता है, तो वह सैन्य कार्रवाई करेंगे।

Jan 27, 2026 06:56 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका और ईरान के बीच उपजे नए तनाव के बीच बीते सप्ताह स्थिति शांत होती नजर आई थी। खबरें आई थीं कि कुछ मुस्लिम देशों ने मिलकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर सैन्य कार्रवाई ना करने के लिए मना किया है। हालांकि पश्चिम एशिया में एक बार फिर फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे यह साफ है कि मिडिल ईस्ट जंग के मुहाने पर खड़ा है और अमेरिका कभी भी ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। दरअसल सोमवार को अमेरिका के तीन युद्धपोत पश्चिम एशिया पहुंच गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालिया घटनाक्रम इस बात की ओर इशारा कर रही है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रदर्शनकारियों पर ईरान की कार्रवाई के विरोध में हवाई हमले का आदेश देने का विकल्प चुन सकते हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि तीन विध्वंसक जहाजों के साथ यह विमानवाहक पोत क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में पश्चिम एशिया में तैनात है।

ट्रंप की धमकी

इससे पहले ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था कि ईरान की ओर एक बहुत बड़ी सेना बढ़ रही है और जहाजों को संभावित उपयोग के लिए उस क्षेत्र में भेजा जा रहा है। उन्होंने एक बयान में कहा था, "हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है लेकिन हो सकता है कि हमें इसका उपयोग ना करना पड़े।" ट्रंप ने यह भी कहा था कि इन विमानों को महज एहतियात के तौर पर इलाके में भेजा रहा है।

ये भी पढ़ें:ईरान की ढाल बन गया यह ताकतवर देश, US के खिलाफ ले लिया बहुत बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें:युद्धपोत पर जलते फाइटर जेट, चहुंओर फैला धुआं और खून की धार; ईरान ने US को चेताया

इससे पहले भी ट्रंप ने कई बार कहा है कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों को मरवाता है तो अमेरिका को हस्तक्षेप करना पड़ेगा। बता दें कि ईरान में आर्थिक तंगी और बढ़ती महंगाई को लेकर बीते महीने देशभर में खामेनेई शासन के विरुद्ध व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। रिपोर्ट्स के इन प्रदर्शनों में अब तक 5000 से ज्यादा लोगों को ईरानी सरकार ने मरवा दिया है।

ईरान ने खाई है कसम

अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने भी इसी भाषा का इस्तेमाल किया है। ईरान ने सोमवार को अमेरिका को चेताने के लिए तेहरान के एक प्रमुख चौक पर एक पोस्टर में अमेरिका की तबाही दिखाई। इसमें एक विमानवाहक पोत के उड़ान डेक पर कई क्षतिग्रस्त विमानों की बनाई गई तस्वीर के साथ चेतावनी देते हुए कहा गया कि ‘हवा का जवाब बवंडर’ होगा। वहीं बीते शनिवार ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडर ने चेतावनी दी कि उनकी सेना पहले से कहीं अधिक तैयार है और उंगलियां ट्रिगर पर ही रखी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।