ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने तैनात कर दिए 1,000 स्ट्रेटेजिक ड्रोन, कभी भी हो सकता है US का अटैक

Jan 30, 2026 03:21 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका ने इससे पहले अपना यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिया है। इसके साथ कई गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर भी भी तैनात किए गए हैं।

ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने तैनात कर दिए 1,000 स्ट्रेटेजिक ड्रोन, कभी भी हो सकता है US का अटैक

US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू होने की आशंका बढ़ती ही जा रही है। मिडिल ईस्ट में अमेरिकी युद्धपोत की तैनाती की खबरों के बीच अब ईरान ने कहा है कि ईरानी सेना की अपनी चारों शाखाओं में 1,000 नए "स्ट्रेटेजिक ड्रोन" तैनात करने कर दिए है। रिपोर्ट्स का कहना है कि ईरान अमेरिकी हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है।

यह खबर ईरान सरकार द्वारा फंडेड न्यूज एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से सामने आई है जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़ी हुई है। तस्नीम ने बताया है कि सुरक्षा कारणों की वजह से नए ड्रोन की कोई तस्वीर जारी नहीं की गई है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने एक बार फिर यह चेतावनी दी है कि अमेरिका ने किसी भी तरह का हमला किया तो उसके सुरक्षा बलों की उंगलियां ट्रिगर पर ही हैं।

ईरान ने चुन लिया लक्ष्य

ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ मेजर जनरल अमीर हतामी ने मूल रूप से फारसी में कहा, "किसी भी हमले और हमलावर को करारा जवाब देने के लिए तैयारी हमेशा सेना के एजेंडे में रही है।” माना जा रहा है कि ईरान के संभावित लक्ष्यों में से एक कतर में स्थित अमेरिकी अल उदीद एयर बेस है। ईरान ने जून 2025 में हुए अमेरिका हमले के बाद भी इस एयरबेस को निशाना बनाया था। बीते दिनों अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने एयरबेसेस में अलर्ट भी जारी कर दिया था।

क्या बोले ट्रंप?

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में युद्धपोतों का एक बेड़ा भेजा है जिसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच अपरिहार्य प्रतीत होता है। ट्रंप ने बुधवार को कहा है कि एक और सैन्य बेड़ा ईरान की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, "एक बहुत बड़ा बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। यह तेजी से, बहुत ताकत, जोश और मकसद के साथ आगे बढ़ रहा है।" ट्रंप ने आगे कहा, “उम्मीद है कि ईरान जल्दी ही बातचीत की मेज पर आएगा और एक निष्पक्ष और बराबरी का समझौता करेगा, कोई परमाणु हथियार नहीं। एक ऐसा समझौता जो सभी पक्षों के लिए अच्छा हो।”

यूएसएस अब्राहम लिंकन तैनात

ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ समझौते करना चाहते हैं और अगर ईरान परमाणु संधि कर लेता है और प्रदर्शनकारियों को ना मारे तो अमेरिका अब भी डील करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अमेरिकी यूएसएस अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप को मिडिल ईस्ट में तैनात कर दिया गया है। कई दर्जन लड़ाकू विमानों की क्षमता वाले इस कैरियर के साथ गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमानों का एक अमेरिकी स्क्वाड्रन भी भेजा गया है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।