
ईरान की तरफ बढ़ रही तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भेजा अल्टीमेटम; कहां तक पहुंचा अमेरिकी जंगी बेड़ा?
पिछले सप्ताह ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद अमेरिकी युद्धपोत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहुंच गए हैं। ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि वे एहतियात के तौर पर मिडिल ईस्ट में युद्धपोत तैनात कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक बार फिर ईरान को उकसाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि एक बड़ा जंगी बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इससे पहले पिछले सप्ताह भी इस तरह के बयान दिए थे। इस बीच अमेरिका के कई युद्धपोत मिडिल ईस्ट पहुंच गए हैं और वे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ईरान की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और कई गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर यहां पहुंच चुके हैं और किसी भी क्षण जंग की आग भड़क सकती है।
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि क्षेत्र में जल्द ही एयर डिफेंस सिस्टम की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है, जिसे अमेरिकी ठिकानों पर किसी भी संभावित ईरानी हमले से बचाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ट्रंप ने बुधवार को अपने एक संबोधन में कहा, "हमारे पास एक बड़ा जंगी बेड़ा है। जो उस दिशा में जा रहा है।” ट्रंप ने मंगलवार को यह भी कहा है कि ईरान बातचीत के लिए तैयार है और इतनी सरकार अमेरिका के साथ समझौता करना चाहती है।
इससे पहले स्विट्जरलैंड के दावोस में अपने भाषण के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि एक बड़ी सेना ईरान की ओर बढ़ रही है। अमेरिका लौटते समय एयर फॉर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “बहुत बड़ी सेना उस दिशा में जा रही है। बस एहतियात के तौर पर। मैं नहीं चाहता कि कुछ भी हो, लेकिन हम उन पर बहुत करीब से नजर रख रहे हैं।”
इस बीच यह खबरें आई हैं कि यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत अगले एक, दो दिनों में ईरान के खिलाफ अभियान शुरू के लिए तैयार हो जाएगा। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी सेना ने क्षेत्र में अपने हमलावर दस्ते को मजबूत करने के लिए एक दर्जन अतिरिक्त युद्धक विमान भी भेजे हैं। एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत स्ट्राइक ग्रुप हिंद महासागर में सेंटकॉम के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है।

लेखक के बारे में
Jagriti Kumariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




