'उसके पास बंदूक है', धक्का दिया और दबोच लिया, फिर…; इमिग्रेशन एजेंट्स की करतूत पर बवाल

Jan 25, 2026 10:15 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वीडियो फुटेज में दिखता है कि एलेक्स को जबरन घुटनों के बल बैठाया गया और पिन किया गया, जबकि वे हाथ उठाए हुए थे और कोई बंदूक नहीं दिखा रहे थे। 5 सेकंड के भीतर ही 10 राउंड गोलियां चलीं, जिससे एलेक्स जमीन पर गिर पड़े और मौत हो गई।

'उसके पास बंदूक है', धक्का दिया और दबोच लिया, फिर…; इमिग्रेशन एजेंट्स की करतूत पर बवाल

अमेरिकी फेडरल एजेंट्स ने 37 वर्षीय एलेक्स जेफरी प्रेटी नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार को हुई, जब ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) के अधिकारी किसी ऑपरेशन के दौरान शहर में मौजूद थे। एलेक्स एक इंटेंसिव केयर यूनिट नर्स थे और वेटरन्स अफेयर्स अस्पताल में काम करते थे। पूरे घटनाक्रम का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिखता है कि एलेक्स प्रदर्शनकारियों के बीच फोन से वीडियो बना रहा था और ट्रैफिक को निर्देश दे रहा था। इसी दौरान एजेंट्स ने उसे पीछे से पकड़ा, धक्का दिया और जमीन पर गिराकर दबोच लिया। भीड़ में मौजूद लोगों ने विरोध किया तो एजेंट्स ने पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया। लगभग 8 सेकंड बाद 'उसके पास बंदूक है' की चीख सुनाई देती और एक एजेंट ने उसकी कमर के पास से हथियार निकाला। इसके तुरंत बाद एजेंट्स ने उसकी पीठ पर करीब से गोलीबारी शुरू कर दी।

वीडियो फुटेज में दिखता है कि एलेक्स को जबरन घुटनों के बल बैठाया गया और पिन किया गया, जबकि वे हाथ उठाए हुए थे और कोई बंदूक नहीं दिखा रहे थे। 5 सेकंड के भीतर ही 10 राउंड गोलियां चलीं, जिससे एलेक्स जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। एक वीडियो में कॉफी शॉप के अंदर से और दूसरे में सड़क पर से यह भयावह दृश्य रिकॉर्ड हुआ है। भीड़ से एक व्यक्ति ने चिल्लाकर कहा, 'तुम लोगों ने अभी क्या किया!' वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया है।

क्या एलेक्स के पास बंदूक थी?

यह घटना पिछले कुछ हफ्तों में मिनियापोलिस में ICE से जुड़ी दूसरी घातक गोलीबारी है। इससे पहले रेनी गुड नामक महिला की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। एलेक्स के परिवार ने बताया कि वे देश से प्यार करते थे लेकिन सरकारी नीतियों से नाराज थे। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने बयान जारी कर कहा कि संदिग्ध सशस्त्र था और हिंसक प्रतिरोध कर रहा था, इसलिए एजेंट ने खुद और साथियों की सुरक्षा के लिए डिफेंसिव शॉट्स फायर किए। हालांकि, परिवार और गवाहों का कहना है कि एलेक्स शांति बनाए हुए था और कोई खतरा नहीं पैदा कर रहा था। उसके पास लाइसेंस वाली बंदूक थी, लेकिन क्या उसने हथियार निकाला, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।