ईरान-इजरायल युद्ध की आग भड़की, क्या अमेरिका भी जंग में कूदेगा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत
इजरायल ने सबसे पहले ईरान के सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया। जवाब में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। अमेरिका ने इस युद्ध में अभी तक इजरायल को डिफेंसिव मदद दी है, लेकिन क्या अमेरिका इस जंग में कूदेगा?

Israel Iran War: इस वक्त मध्य पूर्व जल रहा है और पूरी दुनिया सांस रोककर देख रही है। एक तरफ ईरान की मिसाइलें आसमान चीर रही हैं, दूसरी तरफ इजरायल की वॉर मशीन गरज रही है। लेकिन क्या दो देशों के बीच यह युद्ध तीसरे विश्व युद्ध की आहट है? इस सवाल का जवाब अमेरिका के अगले कदम पर है। क्या अगली चाल दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका चलेगा? अब तक अमेरिका ने खुद को किनारे रखा है, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने बहुत कुछ स्पष्ट कर दिया है। ट्रंप ने एबीसी चैनल को दिए इंटरव्यू में बता दिया कि अमेरिका का अगला कदम क्या होने वाला है। उन्होंने बता दिया कि क्या अमेरिका इस युद्ध की आग में घी डालने का काम करेगा या शांति की दिशा में पानी छिड़केगा?
इजरायल ने सबसे पहले ईरान के सैन्य और न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाया। जवाब में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी। इस टकराव ने एक नई भयानक शक्ल ले ली है। ईरान और इज़रायल के बीच युद्ध में अब तक भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, ईरान में लगभग 300 से 400 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 14 परमाणु वैज्ञानिक, कई सैन्य अधिकारी, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। एक इमारत ढहने से अकेले 60 लोग मारे गए, जिनमें 29 बच्चे थे। वहीं, इज़रायल में ईरानी मिसाइल हमलों में 14 से 24 लोगों की जान गई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह टकराव अब सिर्फ सैन्य नहीं रहा, बल्कि आम नागरिक भी इसकी सबसे बड़ी कीमत चुका रहे हैं।
अमेरिका क्या करेगा
अमेरिका ने इस युद्ध में अभी तक इजरायल को डिफेंसिव मदद दी है – जैसे ईरान की मिसाइलों को इंटरसेप्ट करना, लेकिन वो अब तक सीधा युद्ध में शामिल नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इजरायल के पास ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मारने का मौका था। लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस योजना का विरोध किया। अमेरिकी प्रशासन ने इजरायल को साफ-साफ संदेश दिया – "नहीं, अभी नहीं!" हालांकि, इजरायली पीएम नेतन्याहू ने इस योजना के अस्तित्व से ही इनकार किया है।
ट्रंप ने बताया- युद्ध में अमेरिका का क्या रुख रहेगा
रविवार को ABC News को दिए इंटरव्यू में ट्रंप साफ कर दिया कि इस युद्ध में अमेरिका किस साइड रहेगा। उन्होंने कहा – "हम इसमें शामिल नहीं हैं। यह संभव है कि हमें शामिल होना पड़े। लेकिन इस वक्त हम युद्ध में नहीं हैं।" ट्रंप की बातों से अभी तक तो साफ है कि अमेरिका एक कदम पीछे है… लेकिन युद्ध के लिए उसके दरवाजा खुले हैं!
मध्य पूर्व की इस आग में अगर अमेरिका कूदता है, तो यह जंग केवल क्षेत्रीय नहीं, वैश्विक संकट बन सकती है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


