बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… US में भारतीय मूल के मकान मालिक पर यौन शोषण के संगीन आरोप, हरकत में आई सरकार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जानकारी के मुताबिक वेंकटचलम मणि ने अपनी महिला किरायेदार के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की और उसे गलत नीयत से छुआ। महिला ने जब यौन प्रस्तावों को खारिज कर दिया, तो वह बदला लेने पर उतर आया।

US Dept of justice sues Indian origin landlord
मणि ने महिला किरायेदार के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की

भारतीय मूल के एक शख्स को लेकर अमेरिकी सरकार ने सख्ती दिखाई है। यौन शोषण से जुड़े आरोपों के बाद अमेरिकी न्याय विभाग ने अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय मूल के एक मकान मालिक पर कानूनी शिकंजा कसा है। आरोपी मकान मालिक वेंकटचलम मणि पर अपनी एक महिला किरायेदार का लगातार यौन उत्पीड़न करने के बेहद संगीन आरोप लगे हैं। अब DoJ ने पेंसिल्वेनिया के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वेंकटचलम मणि के खिलाफ फेडरल केस दर्ज कराया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में कोर्ट में दाखिल शिकायत के आधार पर बताया कि वेंकटचलम मणि ने अपनी महिला किरायेदार के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। उसने महिला को कई बार गलत नीयत से छुआ भी। वहीं जब महिला किरायेदार ने उसके यौन प्रस्तावों को सिरे से खारिज कर दिया, तो मकान मालिक बदला लेने पर उतर आया।

बदले पर उतरा

जानकारी के मुताबिक कड़ाके की ठंड होने के बावजूद उसने महिला के घर का खराब फर्नेस ठीक कराने से साफ इनकार कर दिया। महिला बार-बार मरम्मत की गुहार लगाती रही, लेकिन मणि ने उसकी एक न सुनी। बाद में हीटर खराब रहने की वजह से उसमें भीषण आग लग गई। इस वजह से महिला और उसके छोटे बच्चों को कड़ाके की ठंड में बिना किसी सहारे के वह घर छोड़कर जाना पड़ा।

US न्याय विभाग की सख्त चेतावनी

अब अमेरिकी न्याय विभाग ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। DoJ की सिविल राइट्स डिविजन की असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल हरमीत के. ढिल्लों ने एक बयान में कहा, “मकान मालिक ने कड़ाके की ठंड में महिला के घर का हीटर केवल इसलिए ठीक नहीं कराया क्योंकि उसने यौन संबंधों से इनकार कर दिया था। इस वजह से पूरे परिवार को बेघर होना पड़ा। यह हरकत पूरी तरह से गैर-कानूनी है। न्याय विभाग महिला किरायेदारों के अधिकारों की रक्षा करेगा।” वहीं पेंसिल्वेनिया के यूएस अटॉर्नी ब्रायन डी. मिलर ने साफ कहा कि किरायेदारों के साथ यौन शोषण, हमला और बदले की कार्रवाई जैसी हरकतों को अमेरिका में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दर्ज हुआ मामला

यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़ित महिला ने अमेरिकी आवास एवं शहरी विकास विभाग के पास शिकायत दर्ज कराई। HUD की विस्तृत जांच में साबित हुआ कि वेंकटचलम मणि ने 'फेयर हाउसिंग एक्ट' का सीधा उल्लंघन किया है। इसके बाद मामले को न्याय विभाग (DOJ) को सौंपा गया, जिसने अब अदालत में मुकदमा ठोक दिया है। इस मुकदमे के जरिए पीड़ित महिला और उसके बच्चों के लिए मुआवजे की मांग की गई है। साथ ही आरोपी मकान मालिक पर आगे कभी प्रॉपर्टी किराए पर देने से हमेशा के लिए रोक लगाने की अपील की गई है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़US में भारतीय मूल के मकान मालिक पर यौन शोषण के संगीन आरोप, एक्शन में आई सरकार