ईरान से फोकस हटा तो वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई, अमेरिकी हमले में मारा गया ड्रग माफिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएल में एक भयंकर हमला करके ड्रग माफिया नीनो गुरेरो को खत्म कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि ये लोग इस दुनिया में रहने के लायक नहीं हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी सेना ने वेनेजुएला के एक ड्रग्स माफिया को मार गिराया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी सेना के हमले का वीडियो भी शेयर किया है। ट्रंप ने कहा कि मारा गया हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुरेरो फ्लोरेस उर्फ नीनो गुरेरो ट्रेन डे अरगुआ कार्टेल का सरगना था। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दक्षिणी कमान के भयंकर हमले में उसे खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला सरकार के साथ समन्वय के साथ यह कार्रवाई की गई है।
ईरान से हटा फोकस, वेनेजुएला में हमला
बता दें कि ईरान पर दो दिनों के हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उधर से ध्यान हटाने का फैसला किया है। वह ईरान के साथ समझौते के बेहद करीब होने का दावा कर रहे हैं। इसीलिए डोनाल्ड ट्रंप सबका ध्यान बांटना चाहते हैं। ईरान पर हमले की वजह से ना केवल अमेरिका बल्कि दुनियाभर के बाजारों को धक्का लग रहा है। इसीलिए उन्होंने वेनेजुएला में यह ऐक्शन लिया है।
ट्रंप ने कहा, ड्रेन डे अरागुआ के आतंकियों को अब वेनेजुएला तो क्या कहीं भी पनाह नहीं मिलेगी। मेरे नेतृत्व में सेना आतंकियों और ड्रग्स तस्करों का पीछा करके उन्हें खत्म करेंगे। वे इस दुनिया में रहने लायक ही हीं हैं।
कौन था ड्रग माफिया गुरेरो
बता दें कि अरागुआ वेनेजुएला का एक उग्रवादी संगठन है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है। गुरेरो लंबे समय से अमेरिका की आंख में खटक रहा था। उस पर आतंकवाद, मानव तस्करी और ड्रग्स तस्करी के आरोप थे। इसीलिए डोनाल्ड ट्रंप इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।
समझौते पर ईरान से भी मिला सकारात्मक संकेत
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान में लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ समझौता 'पहले से कहीं ज़्यादा करीब' है। उन्होंने कहा, 'हमारे ज़िम्मेदार और पारदर्शी नज़रिए के हिसाब से सभी जानकारियां सही समय पर जनता के साथ शेयर की जाएंगी।" लड़ रहे पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने भी अरागची की बात का समर्थन करते हुए कहा कि 'शांति समझौते का अंतिम और स्वीकृत मसौदा तैयार हो गया है और पाकिस्तान अब अगले कदमों को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है'।अराघची ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन पहले कभी इतना करीब नहीं था। जब तक यह फ़ाइनल नहीं हो जाता, मीडिया को इसके कंटेंट के बारे में अंदाज़ा लगाने से बचना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अराघची के बयान को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया, जिसमें मीडिया से समझौते की शर्तों के बारे में अटकलें न लगाने को भी कहा गया था। ईरानी मीडिया ने कथित समझौते की जानकारी पब्लिश की है, जिस पर ट्रंप ने कहा कि उनका 'उन शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है जिन पर सहमति बनी थी और इसका सच्चाई से कोई संबंध नहीं है'।
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


