भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमले के बाद ऐक्शन में US, 24 घंटे में दूसरी बार बरसाए बम; खाड़ी देशों में तबाही

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका ने ईरान पर 24 घंटे के अंदर ही दूसरी बार हमला किया है। रविवार को एक भारतीय क्रू वाले जहाज पर आईआरजीसी की हमले के बाद अमेरिका ने कार्रवाई शुरू की थी। अमेरिकी हमलों में एक ईरानी नौसैनिक के मारे जाने की खबर है।

होर्मुज

रविवार को ईरान के कम से कम 140 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल अटैक के बाद अमेरिका ने सोमवार तड़के दोबारा हमला कर दिया। यूएस सेंट्रल कमांड ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ईरान होर्मुज में जहाजों पर हमला कर रहा है। ऐसे में उसको कमजोर करने के लिे बमबारी की गई है। अमेरिका ने बताया कि होर्मजु से गुजर रहे कंटेनर जहाज IRGC के हमले के जवाब में यह ऐक्शन लिया गया है। इस जहाज में भारतीय क्रू भी मौजूद थे।

ईरान के 8 शहरों में सुबह-सुबह हुए हमले

‘अल जजीरा’ की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार तड़के ईरान के कम से कम 8 शहरों में हमले हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक खुजिस्तान प्रांत में कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय समय के मुताबिक 1.35 am के आसपास ये हमले हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों में एक शख्स की मौत हुई है और कम से कम चार लोगों के घायल होने की खबर है।

खाड़ी देशों पर ईरानी हमले

अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने भी खाड़ी देशों में हमले शुरू कर दिए। सोमवार को सुबह बहरीन में सायरन बजने लगे। बहरीन की सरकार ने लोगों को बेवजह लोगों को सड़कों पर निकलने से रोका है। ईरान ने कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन को भी निशाना बनाया है। इन हमलों के बाद पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ गया है। इससे अमेरिका और ईरान का युद्धविराम भी खतरे में पड़ गया है।

भारतीय क्रू वाले जहाज पर ईरान ने किया था हमला

रविवार को ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुजसे गुजर रहे जीएफएस गैलेक्सी कंटेनर शिप पर हमला कर दिया था। इके बाद जहाज में आग लग गई। इसपर साइप्रस का झंडा था और इसमें कम से कम 11 भारतीय क्रू मेंबर थे जिनका अभी पता नहीं चल पाया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि रविवार को ईरान के कम से कम 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया ता। मिसाइल, ड्रोन लॉन्च साइट और गोला बारूद के भंडार को हमले में नष्ट कर दिया गया। वहीं ईरानी मीडिया का कहना है कि इन हमलों मे नौसेना का एक अधिकारी मारा गया है। कई जगहों पर ईरानी नौसेना की नावों पर भी अटैक किया गया है। अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप को भी निशाना बनाया था। फारस की खाड़ी के इस सबसे बड़े द्वीप पर लगभग 1,50,000 लोग रहते हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।