Hindi Newsविदेश न्यूज़US attack on a Venezuelan boat has put Pete Hegseth and Donald Trump under scrutiny
नाव अमेरिका नहीं आ रही थी, तब भी US ने हमला कर 11 मारे; घिरे ट्रंप और हेगसेथ

नाव अमेरिका नहीं आ रही थी, तब भी US ने हमला कर 11 मारे; घिरे ट्रंप और हेगसेथ

संक्षेप:

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और रक्षा सचिव पीट हेगसेथ सवालों के घेरे में हैं। दरअसल, 2 सितंबर को वेनेजुएला से आ रही एक नाव को हमला करके नौसेना ने डुबो दिया था। अब उस पर खुलासा हुआ है कि वह नाव अमेरिका नहीं आ रही थी।

Dec 07, 2025 12:13 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला से ड्रग्स के अमेरिका आने के खिलाफ अभियान चला रहे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। यह पूरा मामला 2 सितंबर को एक नाव पर अमेरिकी हमले के साथ शुरू हुआ। अमेरिका सरकार के मुताबिक इस नाव पर ड्रग्स लदे हुए थे और वह अमेरिका आ रही थी। लेकिन अब इस मामले पर सामने आई नई रिपोर्ट के मुताबिक वह नाव अमेरिका आ ही नहीं रही थी, जिस पर हमला करके ट्रंप ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमेरिकी न्यूज पोर्टल सीएनएन के मुताबिक, इस ऑपरेशन की कमान संभालने वाले एडमिरल ने सीनेटर्स को बताया कि यह नाव एक बड़े जहाज की तरफ जा रही थी, जो कि दक्षिण अमेरिकी देश सूरीनाम की तरफ जा रहा था। गौरतलब है कि अमेरिकी नौसेना की तरफ से किए गए इस हमले में नाव पर सवार 11 लोग मारे गए थे।

ट्रंप ने इस स्ट्राइक का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा था, 'यह स्ट्राइक तब की गई जब वेनेज़ुएला से आए ये पुख्ता तौर पर पहचान लिए गए नर्को-टेररिस्ट अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ड्रग्स (जो अमेरिकियों को मारने वाला ज़हर है!) अमेरिका की ओर ले जा रहे थे। ये हिंसक ड्रग-तस्कर कार्टेल अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और महत्वपूर्ण अमेरिकी हितों के लिए खतरा हैं। स्ट्राइक में 3 पुरुष आतंकवादी मारे गए।'

रिपोर्ट के मुताबिक, एडमिरल ने बताया कि नाव दूसरे जहाज की तरफ जा रही थी, लेकिन नौसेना उसका पता नहीं लगा सकी। हालांकि, इस बात की संभावना है कि नाव सूरीनाम से अमेरिका की तरफ जा सकती थी, लेकिन सामान्यता सूरीनाम से जाने वाले ड्रग्स के रास्ते यूरोप की तरफ जाते हैं।

ट्रंप और हेगसेथ पर दबाव

इस रिपोर्ट के खुलासे के बाद रक्षा सचिव पीट हेगसेथ की भूमिका अब जांच के दायरे में आ गई है। क्योंकि उन्होंने ही इस नाव को उड़ाने का आदेश दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, एडमिरल ने सांसदों को बताया कि उसके समझ के मुताबिक मिशन का लक्ष्य सभी 11 लोगों को मारना और नाव को डुबो देना था। इस कारण हेगसेथ पर अब “पूरी वीडियो फुटेज जारी करने” का भारी दबाव बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि हेगसेथ इस समय सिग्नल चैट के माध्यम से अमेरिका सैनिकों की लोकेशन को हूती विद्रोहियों के सामने सार्वजनिक करने के आरोप का भी सामना कर रहे हैं। ऐसे में इस मामले के खुलासे ने उनकी परेशानियों को बढ़ा दिया है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।