Hindi Newsविदेश न्यूज़US Air Force F 16 fighter jet crashes near Trona Airport during training mission pilot safe
अमेरिका का F-16 फाइटर जेट बना आग का गोला, ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ क्रैश; VIDEO

अमेरिका का F-16 फाइटर जेट बना आग का गोला, ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ क्रैश; VIDEO

संक्षेप:

अमेरिकी एयरफोर्स ने हादसे की पुष्टि की है। एयरफोर्स ने एक बयान में बताया है कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि पायलट को केवल मामली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है।

Dec 04, 2025 07:12 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बुधवार को अमेरिका का एक F-16 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्रैश होते ही फाइटर जेट आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे की कुछ भयावह तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। अमेरिकी एयरफोर्स ने एक बयान में बताया कि हादसा ट्रेनिंग मिशन के दौरान कैलिफ़ोर्निया में ट्रोना एयरपोर्ट के पास हुआ जहां एलीट थंडरबर्ड्स स्क्वाड्रन का F-16 फाइटर जेट क्रैश हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक इस हादसे से ठीक पहले पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल आया। पायलट को मामूली चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में ले जाया गया है।

अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग करीब 11 बजे हुई। फाइटर जेट डेथ वैली के दक्षिण में एक दूरदराज के रेगिस्तानी इलाके में जाकर गिर गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट के पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकलने से पहले विमान जमीन की ओर गिर रहा था। जैसे ही जेट टकराया, उसमें धमाका हो गया और आसमान में धुएं का गुबार फैल गया।

ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने तोड़ दिए थे पाक के F16 विमान, अमेरिका ने जाकर सुधारे

जांच शुरू

क्रैश की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में बताया गया है कि F-16 अज्ञात परिस्थितियों में हादसे का शिकार हो गया। एयर फ़ोर्स के 57वें विंग के पब्लिक अफेयर्स ऑफिस ने कहा कि घटना की जांच अभी जारी है और क्रैश साइट का असेसमेंट और शुरुआती रिव्यू पूरा होने के बाद और ज्यादा जानकारी मिलने की उम्मीद है। बता दें कि F-16 फाइटिंग फाल्कन, एक सिंगल-इंजन मल्टीरोल विमान, थंडरबर्ड्स के एरोबेटिक डिस्प्ले का मुख्य हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अमरीकी वायु सेना की शक्ति का प्रदर्शन करना है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।