Hindi Newsविदेश न्यूज़Urgent advisory for Israelis after Sydney Bondi Beach shooting know safety guidelines
सिडनी शूटआउट के बाद इजरायलियों के लिए 'अर्जेंट एडवाइजरी', सुरक्षा के लिए ये निर्देश

सिडनी शूटआउट के बाद इजरायलियों के लिए 'अर्जेंट एडवाइजरी', सुरक्षा के लिए ये निर्देश

संक्षेप:

सिडनी के बोंडी बीच पर हनुका उत्सव के एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना के बाद इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने विदेश यात्रा करने वाले इजरायलियों के लिए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। आइये जानते है कि सुरक्षा दिशानिर्देश में क्या-क्या है…

Dec 15, 2025 07:23 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रविवार को सिडनी के बोंडी बीच पर हनुका उत्सव के एक कार्यक्रम में हुई गोलीबारी की घटना के बाद इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने विदेश यात्रा करने वाले इजरायलियों के लिए सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार, सामूहिक आयोजनों से बचने की सलाह दी गई है। खासकर वहां, जहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। साथ ही यहूदी और इजरायली स्थलों के आसपास सतर्कता बढ़ाने का आह्वान किया गया है। साथ ही यात्रियों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की तुरंत स्थानीय सुरक्षा बलों को सूचना देने की सलाह दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू ने बोंडी बीच गोलीबारी पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कमजोरी को कार्रवाई से और तुष्टीकरण को दृढ़ संकल्प से बदलें। इसके बजाय आपने कमजोरी को और अधिक कमजोरी से तथा तुष्टीकरण को और अधिक तुष्टीकरण से बदल दिया है। नेतन्याहू ने आरोप लगाया कि आपकी सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में यहूदी-विरोधी भावना के फैलाव को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। आपने अपने देश में पनप रही इस कैंसर जैसी बीमारी को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने आगे कहा कि आपने कोई कार्रवाई नहीं की, आपने बीमारी को फैलने दिया और इसका नतीजा यह हुआ कि हमने यहूदियों पर भयानक हमले देखे।

अब तक 15 लोगों की मौत

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य की राजधानी सिडनी के बोंडी बीच पर हुए इस आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। इस हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार बंदूक खरीदने और लाइसेंस प्राप्त करने से संबंधित कानूनों को और सख्त करने की योजना बना रही है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड सहित विभिन्न समाचार स्रोतों के अनुसार, पोर्ट आर्थर नरसंहार के बाद बने राष्ट्रीय बंदूक समझौते पर फिर से चर्चा होगी और नए कानून पारित करने के लिए क्रिसमस से पहले एनएसडब्ल्यू संसद को फिर से बुलाया जा सकता है।

बंदूक कानून पर हो रही बात

बोंडी बीच पर हुए इस नरसंहार के बाद सभी राज्यों और क्षेत्रों ने बंदूक संबंधी कानूनों को मजबूत करने के लिए विकल्प विकसित करने पर सहमति व्यक्त की है। इन प्रमुख सुधारों में एक व्यक्ति के पास रखी जा सकने वाली बंदूकों की अधिकतम संख्या सीमित करना, कानूनी बंदूकों के प्रकारों को सीमित करना तथा बंदूक लाइसेंस के लिए ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता को अनिवार्य शर्त बनाना शामिल है। इससे पहले, प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने सोमवार को कहा था कि स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजे होने वाली राष्ट्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बंदूकों से जुड़े कानूनों को सख्त करने पर चर्चा की जाएगी।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।