Hindi Newsविदेश न्यूज़Untitled StoryPakistan agrees to take back rapists from Britain for Munirs imposes one condition
मुनीर के लिए ब्रिटेन से रेपिस्टों को वापस लेने को राजी हो गया पाकिस्तान; रख दी एक शर्त

मुनीर के लिए ब्रिटेन से रेपिस्टों को वापस लेने को राजी हो गया पाकिस्तान; रख दी एक शर्त

संक्षेप:

ब्रिटेन में तहलका मचाने वाले सेक्स स्कैंडल ग्रूमिंग गैंग के सदस्यों को स्वीकार करने पर पाकिस्तान सहमत हो गया है। हालांकि पाक सरकार ने शर्त रखी है कि कुछ इमरान समर्थकों को भी वापस पाकिस्तान भेजा जाए। 

Dec 08, 2025 02:20 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूके में यौन अपराधों में शामिल अपने नागरिकों को वापस लेने पर पाकिस्तान राजी हो गया है। हालांकि यूके के सामने उसने एक शर्त भी रखी है। पाकिस्तान का कहना है कि यूके को कुछ 'गद्दारों' को भी वापस पाकिस्तान भेजना होगा। दरअसल पाकिस्तान की सरकार इमरान खान के समर्थकों और आसिम मुनीर के विरोधियों को गद्दार मानती है। ऐसे में पाकिस्तान की सरकार ने कहा है कि इमरान खान के सहयोगी शहजाद अकबर और पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल राजा को भी डिपोर्ट कर दिया जाए। ये दोनों ही ब्रिटेन में स्वनिर्वासन में रह रहे हैं। दोनों ही शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के विरोधी माने जाते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यूके ने कारी अब्दुल रऊफ और आदिल खान को पाकिस्तान भेजने का दबाव बनाया था। ये दोनों ही ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग चलाते थे। वे गोरी नाबालिग लड़कियों को टारगेट करते थे। उन्हें अपने जाल में फंसाकर फिर गैंगरेप किया जाता था। इस सेक्स रैकेट के खुलासे से पूरी दुनिया सन्न रह गई थी। एक पीड़िता ने दावा किया था कि एक रात में ही 40 लोगों ने उसका रेप किया।

हाल ही में पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने यूके उच्चायुक्त के साथ बैठक की थी। उस समय पू्र्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाह भी गर्म थी। कुछ दिन पहले यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा था कि ग्रूमिंग गैंग के अपराधियों को पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाना चाहिए। पाकिस्तान ने पहले इन अपराधियों को स्वीकार करने से इकार कर दिया था। हालांकि इमरान खान के समर्थकों के गुस्से और देश में बदलते माहौल को देखकर सरकार किसी तरह उनके समर्थकों को यूके से पाकिस्तान लाना चाहती है। उनका मानना है कि यूके में बैठकर ये लोग पाकिस्तान में इमरान खान के समर्थन को हवा दे रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तानी मूल के लोगों का ग्रूमिंग गैंग 1990 के बाद बना एक नेटवर्क था जो कि नाबालिग लड़कियों को टारगेट करता था। वे लड़कियों को दबाव, बहलावे-फुसलावे या फिर हिंसा करके बहकाते थे। इसके बाद उन्हें कई शहरों में सप्लाई किया जाता था। 2012 में यह स्कैंडल बहुत चर्चित था। वहीं अब एलन मस्क ने एक बार फिर इसकी चर्चा छेड़ दी और उनकी वजह से कीर स्टार्मर पर अपराधियों के खिलाफ ऐक्शन लेने का दबाव बन गया। पाकिस्तान और यूके के बीच कोई भी प्रत्यर्पण संधि नहीं है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में प्रत्यर्पण हो सकता है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।