सोमवार 12 बजे तक का अल्टीमेटम, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर बम बरसाएगा ईरान

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share

बयान में कहा गया है कि यदि अमेरिकी सरकार चाहती है कि उसके विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में सुरक्षित रहें तो उसे सोमवार यानी 30 मार्च दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की आधिकारिक निंदा करनी होगी।

सोमवार 12 बजे तक का अल्टीमेटम, मिडिल ईस्ट में अमेरिकी विश्वविद्यालयों पर बम बरसाएगा ईरान

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच स्थिति और गंभीर होती नजर आ रही है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिका को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। आईआरजीसी ने कहा है कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी गईं, तो मध्य-पूर्व में स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया जा सकता है। रविवार को जारी बयान में आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में ईरान के दो विश्वविद्यालय नष्ट हो गए हैं। इसी के जवाब में उसने यह सख्त चेतावनी जारी की है।

बयान में कहा गया है कि यदि अमेरिकी सरकार चाहती है कि उसके विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में सुरक्षित रहें तो उसे सोमवार यानी 30 मार्च दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की आधिकारिक निंदा करनी होगी। अन्यथा, ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इस धमकी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी शैक्षणिक संस्थान और कैंपस मौजूद हैं, जहां हजारों छात्र पढ़ते हैं और कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में इस तरह की चेतावनी को गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।