Hindi Newsविदेश न्यूज़Ukrainian Refugee Iryna Zarutska Stabbed To Death On American Train viral video
यूक्रेन युद्ध से जान बचाकर भागी अमेरिका; यहां ट्रेन में चाकू मारकर हत्या, वायरल वीडियो से हंगामा

यूक्रेन युद्ध से जान बचाकर भागी अमेरिका; यहां ट्रेन में चाकू मारकर हत्या, वायरल वीडियो से हंगामा

संक्षेप:

पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान इरिना ने अपनी गर्दन पकड़ ली थी, जिससे खून ट्रेन के फर्श पर बहने लगा। आखिरकार वह अपनी सीट पर गिर पड़ी और ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई। हमलावर ब्राउन अगले स्टॉप पर उतरा।

Sep 07, 2025 12:00 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूक्रेन में युद्ध की तबाही से किसी तरह बचकर 23 साल की इरिना जरुत्स्का अमेरिका गई। उसे एक सुरक्षित जिंदगी की उम्मीद थी। मगर, कुछ ही हफ्तों बाद 22 अगस्त की रात करीब 10 बजे उसके साथ एक घटना घटी। नॉर्थ कैरोलिना के शार्लोट में लिंक्स ब्लू लाइन ट्रेन में बेरहमी से चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई। हमलावर की पहचान 34 साल के डेकार्लोस ब्राउन जूनियर के तौर पर हुई, जो एक पुराना अपराधी है। शार्लोट एरिया ट्रांजिट सिस्टम ने इस हमले का वीडियो जारी किया है, जिसमें इरिना के आखिरी पल देखे जा सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:टैरिफ वार के बीच ट्रंप से मिले भारतीय एजेंट, मोदी सरकार के लिए करते हैं लॉबिंग

वीडियो में नजर आ रहा है कि इरिना पिज्जेरिया की यूनिफॉर्म पहनी है और ट्रेन में चढ़ रही है। रात के करीब 9:46 बजे वह सीट पर बैठती है और फोन स्क्रॉल करने लगती है। उसके पीछे ब्राउन बैठा था। करीब चार मिनट बाद उसने फोल्डिंग चाकू निकाला और इरिना पर हमला कर दिया। उसने लड़की को तीन बार चाकू मारा, जिसमें एक बार उसकी गर्दन पर भी लगा। वीडियो में हमले की पूरी वारदात नहीं दिखाई गई है। हालांकि, यह नजर आता है कि अटैक बाद ब्राउन ट्रेन में चलते हुए आगे बढ़ जाता है। वह अपनी स्वेटशर्ट उतारता है और दरवाजे के पास खड़ा हो जाता है। बाकी यात्रियों की नजरें तो खून की बूंदों पर टिकी हैं।

कौन था हमलावार

पुलिस के मुताबिक, हमले के दौरान इरिना ने अपनी गर्दन पकड़ ली थी, जिससे खून ट्रेन के फर्श पर बहने लगा। आखिरकार वह अपनी सीट पर गिर पड़ी और ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई। हमलावर ब्राउन अगले स्टॉप पर उतरा, जहां पुलिस ने बाद में प्लेटफॉर्म के पास से एक चाकू बरामद किया। ब्राउन के हाथ में चोट थी। उसे अस्पताल ले जाया गया और फिर हिरासत में लेकर उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का केस दर्ज हुआ है। ब्राउन का 2011 से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है जिसमें चोरी, हथियार के साथ डकैती और धमकी देने जैसे मामले शामिल हैं। उसने पहले हथियार के साथ डकैती के मामले में पांच साल जेल में बिताए थे।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।