Hindi Newsविदेश न्यूज़Ukraine to take 100 Rafales to counter Russia Macron and Zelensky sign LoI
रूस को जवाब देने को 100 राफेल लेगा यूक्रेन, मैक्रों और जेलेंस्की के बीच डील फाइनल

रूस को जवाब देने को 100 राफेल लेगा यूक्रेन, मैक्रों और जेलेंस्की के बीच डील फाइनल

संक्षेप: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को ऐलान किया कि रूसी हमलों से निपटने और देश की दीर्घकालिक सैन्य क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने फ्रांस के साथ 100 राफेल लड़ाकू विमानों की प्राप्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

Mon, 17 Nov 2025 05:06 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रूस-यूक्रेन संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों देश किसी भी हाल में समझौता करने को तैयार नहीं हैं। इसी क्रम में यूक्रेन ने फ्रांस के साथ एक अहम सैन्य करार कर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को ऐलान किया कि रूसी हमलों से निपटने और देश की दीर्घकालिक सैन्य क्षमता मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने फ्रांस के साथ 100 राफेल लड़ाकू विमानों की प्राप्ति के लिए समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फ्रांसीसी टीवी चैनल TF1/LCI से बात करते हुए जेलेंस्की ने साफ कहा कि उन्होंने 100 राफेल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। एलीसी पैलेस ने इस आंकड़े की पुष्टि कर दी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि ये विमान फ्रांस के मौजूदा स्टॉक से ट्रांसफर होंगे या नई खरीद होंगे। वहीं, टेलीविजन फुटेज में इमैनुएल मैक्रों और जेलेंस्की को विलाकोबले सैन्य हवाई अड्डे पर राफेल जेट्स और दोनों देशों के ध्वजों के आगे दिखाया गया, जहां उन्होंने 'फ्रांसीसी रक्षा उपकरणों' की खरीद के लिए लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कि जेलेंस्की का यह पेरिस दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब हाल के दिनों में रूस के ड्रोन और मिसाइल हमलों की तीव्रता यूक्रेन पर बढ़ गई है। यूक्रेन लगातार हो रहे रूसी हवाई हमलों से बचाव के लिए पूरी ताकत लगा रहा है, जिसके चलते सर्दी की शुरुआत होते ही पूरे यूक्रेन में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।

यूक्रेन की वायुसेना ने रविवार को बताया कि रूस ने रात भर में कुल 176 ड्रोन और एक मिसाइल छोड़ी, जबकि यूक्रेनी सेना ने 139 ड्रोनों को नष्ट या निष्क्रिय कर दिया। पूर्वी मोर्चे पर रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दावा किया कि उसकी सेनाओं ने यूक्रेन के दक्षिणी जापोरिज्जिया इलाके में दो गांवों पर कब्जा जमा लिया है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।