रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन ने बदल दिया अपना सेना प्रमुख, जानें क्यों लेना पड़ा बड़ा फैसला

Jan 02, 2026 06:46 pm ISTAnkit Ojha एपी
share

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति ने नए चीफ ऑफ स्टाफ का  ऐलान कर दिया है। किरिलो बुदानोव को यूक्रेन का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया गया है। पहले वह खुफिया विभाग के प्रमुख थे।

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन ने बदल दिया अपना सेना प्रमुख, जानें क्यों लेना पड़ा बड़ा फैसला

रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन ने अपनी सेना की कमान नए चीफ ऑफ स्टाफ किरिलो बुदानोव को सौंप दी है। किरिलो अब तक सैन्य खुफिया विभाग के हेड थे। पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ ऐंड्री येरमार्क का नाम भ्रष्टाचार के मामले में आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। एक टेलीग्राम पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा, बुदानोव ने खुफिया एजेंसी GUR का बहुत अच्छी तरह संचालन किया है और उनकी अगुआई में ही रूस के खिलाफ कई बड़े अभियान चलाए गए हैं। ऐसे में उनपर भरोसा जताने से देश को बड़ा लाभ हो सकता है।

बता दें कि एक दिन पहले की रूस के कब्जे वाले खरसान के एक गांव में नए साल के जश्न के दौरान यूक्रेन ने ड्रोन हमले कर दिए थे। इसमें कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। वहीं यूक्रेनी सेना का आरोप है कि रूस की सेना ही मासूम लोगों को मार रही है। खेरसान के गवर्नर व्लादिमीर साल्दो ने कहा कि यूक्रेन ने ही यहां ड्रोन हमला किया था। इस हमले में होटल की इमारत जलकर खाक हो गई।

रूसी विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में 50 लोग घायल हो गए। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन का यह हमला नियोजित था।उसे पता था कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए एकत्रित होंगे। बता दें कि 2022 में ही रूस ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था। उनमें से ही एक खेरसान भी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित रूप से गिराए गए ड्रोन को दिखाया गया है। वीडियो में बर्फ पर पड़े क्षतिग्रस्त ड्रोन के पास सैन्य वेश में एक व्यक्ति खड़ा नजर आता है, लेकिन न तो स्थान और न ही तारीख की जानकारी दी गई है। इन दावों और वीडियो की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। इस बीच, यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर हमले के आरोपों को जारी शांति वार्ता को पटरी से उतारने की कोशिश बताया है। हाल के हफ्तों में अटलांटिक के दोनों ओर शांति प्रयासों में तेजी आई है।

बीते दिनों रूस ने दावा किया था कि यूक्रेन ने 91 ड्रोन से व्लादिमीर पुतिन के आवास को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। यह बात जानने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी यूक्रेन पर गुस्सा जाहिर किया था. हालांकि यूक्रेन ने इसे रूस के प्रोपगैंडा बताया और कहा कि यूक्रेन की तरफ से कोई हमला नहीं किया गया है। शांति वार्ता को बेपटरी करने के लिए रूस इस तरह के हथकंडे अपना रहा है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।