रमजान पर इस मुस्लिम देश ने दिया बड़ा तोहफा, जेल में बंद 500 से ज्यादा भारतीयों की सजा माफ

एएनआई, अबू धाबी
Follow us on Google News
share

  • दुनिया भर में मौजूद मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र माह माने जाने वाला रमजान अपने साथ एक और खुशखबरी ले कर आया है। इस मौके पर UAE ने देश की अलग-अलग जेलों में बंद 500 से ज्यादा भारतीयों की सजा माफ कर दी है।

UAE pardons over 500 Indian nationals in Ramadan

रमजान के पवित्र महीने के दौरान दरियादिली दिखाते हुए एक यूएई ने देश में बंद कैदियों के लिए बड़े पैमाने पर माफी देने की घोषणा की है। रिहा किए गए लोगों में 500 से अधिक भारतीय नागरिक शामिल हैं। फरवरी के अंत में लागू किए गए इस फैसले के तहत राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 1,295 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। वहीं प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी 1,518 कैदियों को क्षमादान देने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि रमजान के दौरान कैदियों को माफी देने की मुस्लिम देशों की यह परंपरा पुरानी रही है। इन देशों में यूएई का नाम भी शामिल है। भारतीयों को राहत देने की खबर न्याय, करुणा और भारत के साथ मजबूत राजनयिक संबंध बनाए रखने के लिए यूएई की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। शेख मोहम्मद बिन राशिद ने जिन लोगों को रिहा किया है उनमें दूसरे देशों के भी नागरिक शामिल हैं जो दुबई की अलग-अलग जेलों में बंद थे। दुबई के अटॉर्नी जनरल, चांसलर एसाम इस्सा अल-हुमैदान के मुताबिक दुबई न्याय के प्रति समर्पित है और इसीलिए उन्हें माफी दे रहा है जिन्होंने अपनी सजा काट ली है। उन्होंने पुष्टि की है कि दुबई पुलिस के समन्वय में दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ने उनकी रिहाई के लिए कानूनी प्रक्रियाओं को लागू करना शुरू कर दिया है।

आर्थिक मदद भी मिलेगी

इस मौके पर शेख मोहम्मद बिन जायद ने रिहा किए गए कैदियों को वित्तीय मदद देने का भी वादा किया है। इस कदम का उद्देश्य कैदियों और उनके परिवारों पर पर बोझ कम करना और उनके घरों में स्थिति को सुधारना है ताकि कि वे आर्थिक रुकावटों के बिना नए सिरे से शुरुआत कर सकें। यूएई का यह कदम सामाजिक स्थिरता को मजबूत करते हुए जेल की आबादी को कम करने में एक अहम भूमिका भी निभाती है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रमजान पर इस मुस्लिम देश ने दिया बड़ा तोहफा, 500 से ज्यादा भारतीयों की सजा माफ