Hindi Newsविदेश न्यूज़UAE Dubai First-ever gang war Godara claims killing of Bishnoi aide Jora Sidhu
दुबई में पहली बार हुई ‘गैंग वॉर’! बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू की हत्या का दावा, किसने ली जिम्मेदारी?

दुबई में पहली बार हुई ‘गैंग वॉर’! बिश्नोई के करीबी जोरा सिद्धू की हत्या का दावा, किसने ली जिम्मेदारी?

संक्षेप:

पोस्ट में रोहित गोदारा के अलावा गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सरन डेलाना और विक्की पहलवान कोटकपूरा का भी उल्लेख किया गया है। ये सभी कथित तौर पर उसी गैंग के सदस्य बताए गए हैं, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

Nov 14, 2025 07:05 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, दुबई
share Share
Follow Us on

दुबई में भारतीय गैंगस्टरों के बीच कथित रूप से पहली बार हुए प्रतिद्वंद्वी गैंग वॉर की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। यह दावा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया गया है जो कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े अकाउंट से शेयर हुआ है। पोस्ट में विरोधी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और सहयोगी जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्ट में क्या लिखा था?

गोदारा से जुड़े अकाउंट से किए गए पोस्ट में कहा गया कि दुबई में जोरा सिद्धू की गला रेतकर हत्या की गई है। आरोप है कि सिद्धू, लॉरेंस बिश्नोई के निर्देश पर गैंग के लिए हैंडलर का काम कर रहा था और दुबई में बैठकर कनाडा और अमेरिका में कई लोगों को धमकियां दे रहा था। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि सिद्धू ने पहले जर्मनी में गोदारा के एक साथी की हत्या करवाने की कोशिश की थी, जिस कारण यह ‘बदला’ लिया गया।

पोस्ट में लिखा हुआ संदेश कहता है- आज दुबई में लॉरेंस का जोरा सिद्धू (सिप्पा) गला रेतकर मार दिया गया। यह काम हमने करवाया है… दुबई में बैठकर वह कनाडा और अमेरिका में धमकियां दे रहा था। जो दुबई को सुरक्षित समझते हैं, समझ लें - अगर हमारे दुश्मन हैं, तो कहीं भी सुरक्षित नहीं।

जिन नामों का जिक्र किया गया

पोस्ट में रोहित गोदारा के अलावा गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण, महेंद्र सरन डेलाना और विक्की पहलवान कोटकपूरा का भी उल्लेख किया गया है। ये सभी कथित तौर पर उसी गैंग के सदस्य बताए गए हैं, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट आगे चेतावनी देता है कि पुलिस हर जगह नहीं पहुंच सकती, लेकिन हम पहुंचेंगे। जो भी विरोध करेगा, तैयार रहे।

दुबई पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट ने माहौल गर्म कर दिया है, लेकिन दुबई पुलिस की ओर से अब तक इस कथित हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कई सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, दुबई जैसे अत्यंत निगरानी वाले शहर में इस तरह की वारदात होना असामान्य माना जाता है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि का इंतजार महत्वपूर्ण है।

भारत में एजेंसियां सतर्क

पोस्ट के वायरल होने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बिश्नोई और गोदारा गैंग- दोनों ही हाल के वर्षों में भारत के बाहर संचालित होने और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क बनाने के आरोपों से घिरे रहे हैं। जब तक दुबई पुलिस या स्थानीय अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, तब तक यह मामला केवल सोशल मीडिया दावे पर आधारित है। फिर भी, इस पोस्ट ने दुबई में भारतीय गैंगस्टरों की गतिविधियों और उनके अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशनों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।