Hindi Newsविदेश न्यूज़Typhoon Kalaegi claimed over 200 lives Now Super typhoon Fung Woo to hit Philippines
तूफान का डबल अटैक; फिलीपीन में कालमेगी ने ली 204 की जान, अब फुंग-वोंग मचाएगा तबाही

तूफान का डबल अटैक; फिलीपीन में कालमेगी ने ली 204 की जान, अब फुंग-वोंग मचाएगा तबाही

संक्षेप: फिलीपीन के राष्ट्रपति ने कालमेगी से हुए भारी नुकसान और फुंग-वोंग के कारण होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया है। फुंग-वोंग के साथ 185 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चल रही हैं।

Sun, 9 Nov 2025 12:04 PMNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

फिलीपीन में इस साल का सबसे शक्तिशाली तूफान फुंग-वोंग तट से टकराने वाला है। इससे पहले, रविवार को देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर इसने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। फुंग-वोंग फिलीपीन के निकटवर्ती प्रशांत महासागर क्षेत्र में पहुंच चुका है। फिलीपीन पहले ही कालमेगी तूफान के प्रभावों से जूझ रहा है, जिसकी वजह से कम से कम 204 लोगों की मौत हो चुकी है। कालमेगी अब वियतनाम पहुंच चुका है, जहां कम से कम पांच लोगों ने जान गंवा दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:गाजा में दो साल तक यौन हिंसा झेली; हमास द्वारा कैद किए गए 21 वर्षीय बंधक का दावा

फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्नांडिज मार्कोस जूनियर ने कालमेगी से हुए भारी नुकसान और फुंग-वोंग के कारण होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए आपातकाल घोषित कर दिया है। फुंग-वोंग के साथ 185 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ हवाएं चल रही हैं, जो और तेज होकर 230 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती हैं। यह फिलहाल कैटेनडुआनिस प्रांत के विराक कस्बे से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित है। प्रांत में इसके प्रभाव महसूस किए जाने लगे हैं।

कस्बों और गांवों की बिजली गुल

रिपोर्ट के अनुसार, तूफान के रविवार देर रात या सोमवार तड़के इसाबेला प्रांत के तट से टकराने का अनुमान है। नागरिक सुरक्षा कार्यालय के बर्नार्डो राफेलिटो एलेजांद्रो ने बताया कि फुंग-वोंग के प्रभाव के चलते कई पूर्वी कस्बों और गांवों की बिजली गुल हो गई। देश के पूर्वोत्तर तटीय क्षेत्र बिकोल के उच्च जोखिम वाले गांवों से लगभग 50,000 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। खतरे वाले प्रांतों में कई घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। 86 बंदरगाहों में 6,600 से अधिक यात्री और मालवाहक कर्मचारी फंस गए। तट रक्षक ने जहाजों को समुद्र में न ले जाने की सलाह दी है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।