Hindi Newsविदेश न्यूज़Two blasts hit Jaffar Express track in Balochistan Pakistan no casualties reported
बलूचों के खौफ में जी रहे पाकिस्तानी, जाफर एक्सप्रेस फिर बनी निशाना; दो धमाके

बलूचों के खौफ में जी रहे पाकिस्तानी, जाफर एक्सप्रेस फिर बनी निशाना; दो धमाके

संक्षेप:

पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों ने एक बार फिर से जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाने की कोशिश की है। हालांकि, ट्रेन इन धमाकों की चपेट में आने से बच गई, लेकिन ट्रेक को काफी नुकसान हुआ, जिसकी वजह से बलोचिस्तान का हिस्सा रेलवे के रास्ते पूरे पाकिस्तान के बाकी हिस्से से कट गया।

Dec 21, 2025 08:14 am ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बलूचिस्तान का दमन करते आ रहे पाकिस्तान को संदिग्ध बलूच विद्रोही अपना निशाना बना रहे हैं। लगातार अशांत रहने वाले इस क्षेत्र में शुक्रवार को विद्रोहियों ने मुख्य रेलवे लाइन पर दो बड़े बम धमाके किए। एक बार फिर से उनका निशाना जाफर एक्सप्रेस और कराची जाने वाली बोलन एक्सप्रेस थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह धमाके मुश्फाक और दाश्त इलाकों में हुए। हालांकि, दोनों ट्रेनें इन धमाकों के सीधे चपेट में आने से बच गईं, लेकिन इससे ट्रैक का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बलूचिस्तान और पाकिस्तान के तीन अन्य प्रांतों के बीच में रेलवे यातायात ठप्प पड़ गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुश्काफ इलाके में हुए धमाके में करीब तीन मीटर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है, जबकि मस्तुंग जिले के दाश्त क्षेत्र में हुए दूसरे धमाके में मुख्य लाइन का एक हिस्सा खराब हुआ है। इसकी वजह से यातायात को रोकना पड़ा है और सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा और मरम्मत दल तुरंत ही घटनास्थलों पर पहुंच गए।

आपको बता दें, पाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस खासतौर पर बलूच उग्रवादियों के निशाना पर रही है। नए देश की मांग कर रहे इन उग्रवादियों ने मार्च 2025 में इसी ट्रेन को बोलन दर्रे में हाईजैक कर लिया था, जिसमें 400 यात्रियों को भी बंधक बनाया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने बड़ी मुश्किल से इसे छुड़ाया था। इस पूरे संघर्ष में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, पाकिस्तानी सेना और बलूच विद्रोहियों ने अलग-अलग संख्या में एक-दूसरे के लड़ाके मार गिराने का दावा किया था।

पिछले दो महीनों में जाफर एक्सप्रेस के ट्रैक पर यह दूसरी घटना है। हालांकि, इसमें किसी के भी मारे जाने की सूचना नहीं है, लेकिन पाकिस्तान की शहबाज सरकार जिस तरीके से अमेरिका और चीन के सामने इस क्षेत्र को परोस रही है, इन धमाकों से उनकी इस योजना को झटका लग सकता है। लगातार ऐसी घटनाएं वैश्विक स्तर पर इस क्षेत्र में आम नागरिकों की सुरक्षा पर सवाल उठाती हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।